स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, 20 की मौत

स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, 20 की मौत

स्पेन में भीषण रेल हादसा दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर 20 की मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दक्षिणी स्पेन में रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. कॉर्डोबा प्रांत के आदमूज इलाके के पास एक तेज रफ्तार ट्रेन पटरी से उतरकर विपरीत दिशा की पटरी पर जा गिरी और सामने से आ रही दूसरी हाई-स्पीड ट्रेन से टकरा गई. इस भीषण टक्कर में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, मलागा से मैड्रिड जा रही शाम की ट्रेन कॉर्डोबा के पास अचानक पटरी से उतर गई. उसी दौरान मैड्रिड से दक्षिणी शहर हुएल्वा की ओर जा रही दूसरी ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई. दोनों ट्रेनों में कुल मिलाकर करीब 500 यात्री सवार थे, जिससे नुकसान का दायरा और बढ़ गया.

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
अंडालूसिया के क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्री एंटोनियो सैन्ज ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी हैं. शुरुआती आंकड़ों में 20 मौतों की पुष्टि हुई है, लेकिन उन्होंने आशंका जताई कि यह संख्या और बढ़ सकती हैं. हादसे में घायल 73 यात्रियों को आसपास के छह अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं. कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई हैं.

कोर्डोबा के अग्निशमन प्रमुख फ्रांसिस्को कारमोना ने बताया कि एक ट्रेन को अत्यधिक नुकसान पहुंचा है और उसके कम से कम चार डिब्बे पटरी से उतर गए. एक यात्री डिब्बा लगभग चार मीटर गहरी ढलान से नीचे लुढ़क गया, जिससे बचाव कार्य और जटिल हो गया. अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटनास्थल दुर्गम क्षेत्र में होने के कारण राहत कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं.

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना के बाद स्थानीय नागरिक भी मदद के लिए आगे आए. लोग कंबल और पानी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. स्पेन की सैन्य आपातकालीन राहत इकाइयों ने पुलिस, दमकल विभाग और अन्य बचाव दलों के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. रेड क्रॉस की टीमें भी घायलों को प्राथमिक उपचार और सहायता उपलब्ध करा रही हैं.

हाई-स्पीड नेटवर्क पर बड़ा झटका
स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनें यात्रा का एक लोकप्रिय और भरोसेमंद साधन मानी जाती है, जो देश के व्यापक रेल नेटवर्क का अहम हिस्सा हैं. इस हादसे ने रेल सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसके अलावा मैड्रिड और अंडालूसिया के शहरों के बीच आज ट्रेन सेवाएं पूरी तरह निलंबित रहेंगी. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई हैं. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक जताते हुए कहा कि वह कोर्डोबा से आ रही भयावह खबरों पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने स्पेनिश भाषा में पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

यह भी पढ़े: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा, टैंकर और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, रात में मची अफरा-तफरी
 

संबंधित सामग्री

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

झारखंड

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

झारखंड

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

झारखंड

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

देश-विदेश

मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

इंडिया लौटते ही फिर छाईं राखी सावंत, बिग बॉस मराठी 6 में वाइल्ड कार्ड एंट्री