न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जाएंगे. राज्य की 126 सीटों पर किस पार्टी की सरकार बनेगी, यह तय करने के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी हैं. पूर्वोत्तर के इस अहम राज्य में सत्ता की लड़ाई पर पूरे देश की नजर बनी हुई हैं. वोटों की गिनती के साथ ही रुझान आने शुरू हो गए हैं.
BJP के नेतृत्व वाला एनडीए असम के शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में फैली विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा हैं. जेपी शहरी इलाकों की 15 में से 13 विधानसभा सीटों पर आगे हैं. इसी तरह, अर्ध-शहरी इलाकों की 22 में से 18 सीटों पर भी वह आगे हैं. ग्रामीण इलाकों में BJP 89 में से 68 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं.
असम में बीजेपी की धमाकेदार जीत, तीसरी बार हिमंता की वापसी

जोरहाट सीट से कांग्रेस के गौरव गोगाई हारे, बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी को जीत मिली है.
जालुकबारी में CM हिमंता 4,000 से ज़्यादा वोटों से आगे
चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, असम की जालुकबारी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 4,979 वोटों से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग 1,010 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर पीछे चल रही हैं.
न्यू गुवाहाटी सीट पर AAP उम्मीदवार आदित्य गोगोई आगे
न्यू गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आदित्य गोगोई इस समय आगे चल रहे है और बीजेपी के डिप्लू रंजन से आगे हैं. INC के शांतनु बोरा तीसरे स्थान पर पीछे चल रहे हैं, जबकि GSP की चिन्मयी भुइयां भी चुनावी मैदान में हैं और वोटों की गिनती जारी हैं.
जोरहाट में BJP के हितेंद्र नाथ गोस्वामी आगे, गौरव गोगोई पीछे
असम की जोरहाट विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी आगे चल रहे हैं. कांग्रेस ने इस सीट से गौरव गोगोई को मैदान में उतारा हैं.
शुरुआती रुझानों में NDA आगे, 110 में से 83 सीटों पर बढ़त
2026 असम विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. 126 में से 110 सीटों के रुझानों में BJP के नेतृत्व वाले NDA को मज़बूत बढ़त मिलती दिख रही है, जो 83 सीटों पर आगे हैं. CONG+ 27 सीटों के साथ पीछे चल रहा है, जबकि अन्य दलों ने अभी तक अपना खाता भी नहीं खोला हैं.
रुझानों में BJP 8 सीटों पर आगे, कांग्रेस को 2 सीटों पर बढ़त
सुबह 9.18 बजे तक, चुनाव आयोग द्वारा 2026 के असम विधानसभा चुनावों के लिए जारी किए गए आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, BJP आठ सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस दो अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. हालांकि, ये अभी बहुत शुरुआती रुझान है और जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, इनमें बदलाव होने की संभावना हैं. असम की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को एक ही चरण में हुआ था.
जलुकबारी में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आगे
असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा सीट पर आगे चल रहे हैं.
शुरुआती रुझानों में बीजेपी 12 सीटों पर आगे
सुबह 08:20 बजे तक, वोटों की गिनती शुरू हुए अभी सिर्फ़ 20 मिनट ही हुए थे कि असम में BJP के नेतृत्व वाला NDA 12 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा था. वहीं, कांग्रेस सिर्फ़ 1 सीट पर आगे थी.
चुनावी मुद्दों ने गरमाया माहौल
चुनावी प्रचार के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठ, NRC, CAA, बाढ़, बेरोजगारी, चाय बगान मजदूरों की स्थिति और विकास जैसे मुद्दे केंद्र में रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां कर माहौल को गरमाया.
असम में इस बार 85.96% मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनाव के मुकाबले थोड़ा अधिक हैं. करीब 2.5 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. परिसीमन (Delimitation) के बाद बदले चुनावी नक्शे और घुसपैठ जैसे मुद्दों ने मतदाताओं को बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचाया. एग्जिट पोल के आंकड़ों में NDA गठबंधन को बढ़त मिलती दिखाई दे रही हैं. हालांकि कई सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी बताया जा रहा हैं. कांग्रेस गठबंधन ने भी बेहतर प्रदर्शन का दावा किया है, जिससे नतीजों को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई हैं.
मतगणना की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इतंजाम
मतगणना से पहले राज्यभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 25 कंपनियां और राज्य सशस्त्र पुलिस की 93 कंपनियां तैनात की गई हैं. सभी मतगणना केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम की कड़ी निगरानी की जा रही हैं. असम के 35 जिलों में बनाए गए 40 मतगणना केंद्रों पर EVM खोली जाएंगी. इन मशीनों में 722 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत कैद है, जिसका फैसला आज हो जाएगा. गुवाहाटी के मनीराम दीवान ट्रेड सेंटर में भी मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जहां काउंटिंग एजेंट पहुंचने लगे हैं.
2021 में NDA का दबदबा, इस बार क्या होगा?
पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में NDA ने 75 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिसमें बीजेपी को अकेले 60 सीटें मिली थी. कांग्रेस को 29 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. इस बार परिसीमन के बाद बदले हालात में यह देखना दिलचस्प होगा कि NDA अपनी बढ़त बरकरार रख पाती है या कांग्रेस वापसी करती हैं.
यह भी पढ़े: West Bengal Chunav Result 2026 LIVE: बंगाल की सत्ता पर होगा किसका कब्जा? ममता बनर्जी या BJP.. आज होगा फैसला