सोनीपत में फिर डोली धरती, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

सोनीपत में फिर डोली धरती, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

सोनीपत में फिर डोली धरती दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हरियाणा के सोनीपत में सोमवार सुबह अचानक भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी मच गई. सुबह करीब 8:44 बजे आए झटके इतने तेज थे कि कई घरों की दीवारें, खिड़कियां और बिस्तर हिलने लगे. अचानक आए कंपन से घबराए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

भूकंप का असर सिर्फ सोनीपत तक सीमित नहीं रहा. नॉर्थ दिल्ली समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भी झटके महसूस किए गए रोहतक और झज्जर के कुछ हिस्सों में भी लोगों ने धरती के हिलने की पुष्टि की हैं. 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मैग्नीट्यूड मापी गई हैं. एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर दिल्ली (नॉर्थ दिल्ली) क्षेत्र में स्थित था. हालांकि कुछ शुरुआती आकलन में इसकी तीव्रता 3.0 से 4.0 के बीच बताई जा रही थी, लेकिन आधिकारिक तौर पर 2.8 मैग्नीट्यूड की पुष्टि की गई हैं. फिलहाल किसी तरह के हताहत की कोई सूचना सामने नहीं आई हैं.

यह भी पढ़े: सीतामढ़ी पहुंचेगी सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

संबंधित सामग्री

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

झारखंड

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

झारखंड

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

झारखंड

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार