LPG संकट पर सरकार का मास्टरस्ट्रोक, ‘छुटकू’ सिलेंडरों से राहत.. सिर्फ ID दिखाकर तुरंत मिलेगा गैस

LPG संकट पर सरकार का मास्टरस्ट्रोक, ‘छुटकू’ सिलेंडरों से राहत.. सिर्फ ID दिखाकर तुरंत मिलेगा गैस

lpg संकट पर सरकार का मास्टरस्ट्रोक ‘छुटकू’ सिलेंडरों से राहत सिर्फ id दिखाकर तुरंत मिलेगा गैस

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब पूरी दुनिया के तेल और गैस बाजार पर साफ दिखने लगा हैं. इस खींचतान के चलते सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे कई देशों में ऊर्जा संकट गहराने लगा हैं. भारत में भी LPG की मांग अचानक बढ़ी, लेकिन सरकार ने समय रहते हालात संभालने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं.

छोटे सिलेंडरों की बढ़ी सप्लाई
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बढ़ती मांग को देखते हुए 5 किलोग्राम वाले छोटे LPG सिलेंडरों की सप्लाई तेज कर दी हैं. इन सिलेंडरों को खास तौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जिन्हें तुरंत गैस की जरूरत है या जो बड़े सिलेंडर का इंतजार नहीं करना चाहते. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 23 मार्च से अब तक देशभर में करीब 6.6 लाख छोटे LPG सिलेंडर बेचे जा चुके हैं. गैस एजेंसियों के काउंटर पर इनकी उपलब्धता बढ़ने से लंबी कतारों में खड़े लोगों को अब राहत मिलने लगी हैं.

क्या है FTL Cylinder और कैसे मिलता है?
इन 5 किलो वाले सिलेंडरों को FTL (Free Trade LPG) कैटेगरी में रखा गया हैं. ये सब्सिडी वाले 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर से अलग है और मार्केट रेट पर उपलब्ध होते हैं. सबसे खास बात- इन्हें लेने के लिए आपको किसी एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं हैं. सिर्फ एक वैध पहचान पत्र दिखाकर आप नजदीकी गैस डीलर से तुरंत सिलेंडर ले सकते हैं. सरकार ने साफ किया है कि देश में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे पैनिक बायिंग से बचें, क्योंकि इससे सप्लाई पर अनावश्यक दबाव बढ़ता हैं.

जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
तेल और गैस की जमाखोरी को रोकने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपनाया हैं. अब तक 3,700 से ज्यादा छापेमारी की जा चुकी है और करीब 1,000 डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं. इसके अलावा 36 डीलरों को नियमों के उल्लंघन पर निलंबित भी किया गया हैं.

सरकार के अनुसार, देश की सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. घरों और ट्रांसपोर्ट के लिए सप्लाई सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं. साथ ही उर्वरक संयंत्रों के लिए भी गैस सप्लाई को 90% तक बढ़ाने की योजना है, जिसमें आने वाले LNG कार्गो मदद करेंगे. सरकार का कहना है कि वैश्विक हालात चुनौतीपूर्ण जरूर है लेकिन देश में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं हैं. छोटे सिलेंडरों की बढ़ती सप्लाई और सख्त निगरानी से स्थिति को नियंत्रित रखने की कोशिश जारी हैं.

यह भी पढ़े: चारधाम यात्रा से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा! कोडरमा होकर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत
 
संबंधित सामग्री

जपला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से गिरकर मोतिहारी के युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

झारखंड

जपला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से गिरकर मोतिहारी के युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

झारखंड

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

मौत से पहले निभाई जिम्मेदारी, व्हाट्सएप पर मेसेज कर पूरे गांव को बचाया

मनोहरपुर: संत शिरोमणि योगी नरसिंह बाबा की 84वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनायी गयी