हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, 10 फरवरी से नहीं होगी Indigo की कोई भी उड़ान रद्द

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, 10 फरवरी से नहीं होगी Indigo की कोई भी उड़ान रद्द

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी 10 फरवरी से नहीं होगी indigo की कोई भी उड़ान रद्द

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: बीते कई महीनों से देश में इंडिगो की कई उड़ाने रद्द की जा चुकी है. जिसके वजह से देश में लाखों यात्रियों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना  करना पड़ा था. इस बात से हम सभी भली भांति अवगत है. मगर अब एयरलाइन इंडिगो ने सभी को इस बात का आश्वासन दिया है कि 10 फरवरी 2026 के बाद उसकी कोई भी उड़ान रद्द नहीं होगी. इंडिगो ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को इस बात की भी जानकारी दी है कि अब उनके पास उड़ानों के हिसाब से पर्याप्त पायलट और क्रू हैं. मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो ने यह भी दावा किया है कि उनके पास जितनी जरूरत है उससे ज्यादा पायलट मौजूद है.
 
DGCA ने दी ये जानकारी

इस मामले में DGCA ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुचारु रूप से उड़ाने जारी रखने के लिए एयरलाइन के पास कुल 4,330 पायलट होना जरूरी है. जबकि उनके पास मौजूदा समय में कुल 4,640 पायलट  हैं. इससे यह तो साफ हो गया है कि अब इंडिगो  फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) का पालन करते हुए अपनी सभी उड़ानों को सुचारु रूप से जारी रख पाएगा और परिचालन में कोई व्यवधान नहीं आएगा.  

दिसंबर में हुई थी सबसे अधिक उड़ाने रद्द

आपकी जानकारी के लिए बता दें, देश की प्रसिद्ध एयरलाइन इंडिगो ने अक्टूबर के अंत से अपने उड़ानों को रद्द करना शुरू किया था. जिसके बाद से सभी यात्रियों को यात्रा में काफी दिक्कतें आने लगी थी. जिसके बाद से देखते ही देखते भारतीय हवाई सेवा में 62 फीसद हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट रद्द हुई थी या उन्हें काफी विलंब से चलाया गया था. वहीं दिसंबर में सबसे अधिक उड़ाने रद्द की गई थी. जानकारी के लिए बता दें, सिर्फ 3 से 5 दिसंबर के बीच 2,507 उड़ानें रद्द हुईं और 1,852 उड़ानें विलंबित रहीं, जिससे देशभर के हवाई अड्डों पर तीन लाख से अधिक यात्रियों को परेशानी हुई.

यह भी पढें: जम्मू-कश्मीर के डोडा में गहरी खाई में गिरी आर्मी ट्रक, 10 जवानों की मौत

संबंधित सामग्री

दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार - रघुवर दास

झारखंड

दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार - रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर साधा बड़ा निशाना

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

झारखंड

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

झारखंड

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

झारखंड

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

सामान्य प्रेक्षक और अपर उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

देश-विदेश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार