शाम के कारोबार में सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, वैश्विक बाजारों में भी कमजोरी का असर

By : Ark Sahuliyar
शाम के कारोबार में सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, वैश्विक बाजारों में भी कमजोरी का असर

न्यूज11 भारत
नई दिल्ली/डेस्कः
सोना और चांदी के दाम में शुक्रवार शाम अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई है. सुबह की तुलना में शाम तक दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी कमी आई है. वैश्विक और एशियाई बाजारों में भी सोना-चांदी कमजोर कारोबार कर रहे हैं, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है.

सोना 2000 रुपये तक हुआ सस्ता
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव शुक्रवार शाम 5 बजे तक कल शाम की तुलना में लगभग 2000 रुपये घटकर ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
वहीं, 23 कैरेट सोना ₹1,22,860 प्रति 10 ग्राम पर है, जो कि ₹1,800 की गिरावट दर्शाता है. 22 कैरेट सोना भी करीब ₹1,700 गिरकर ₹1,11,310 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.

इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का भाव ₹91,139 प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना ₹71,088 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो सुबह की तुलना में लगभग ₹1,000 की गिरावट है.

चांदी में 4,000 रुपये की बड़ी गिरावट
चांदी के दामों में भी आज भारी कमी देखने को मिली. बुलियन मार्केट में चांदी का भाव कल शाम ₹1,51,450 प्रति किलो था, जो आज घटकर ₹1,47,033 प्रति किलो रह गया, यानी चांदी ₹4,400 सस्ती हुई है.

MCX पर भी गिरावट का दौर
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई है. 5 दिसंबर वायदा अनुबंध के लिए चांदी ₹2,834 गिरकर ₹1,45,678 प्रति किलो पर आ गई है. वहीं, सोने का दिसंबर वायदा भाव ₹2,171 घटकर ₹1,21,933 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव
एमसीएक्स के आंकड़ों के मुताबिक, रिकॉर्ड स्तर से सोना अब तक ₹10,000 से अधिक सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी की कीमत में ₹25,000 तक की गिरावट आई है. यह कमजोरी 17 अक्टूबर को रिकॉर्ड हाई स्तर छूने के बाद से लगातार देखी जा रही है.

विश्लेषकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है. यदि यह रुझान जारी रहता है, तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी के दामों में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव में JMM की अनदेखी से पार्टी नाराज, चुनाव के बाद होगी उच्चस्तरीय समीक्षा

 

संबंधित सामग्री

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.

07 November 2026
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.

07 November 2026
Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

07 November 2026
चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

सिक्स लेन कंपनी पर फूटा गुस्सा, बोले - पानी छिड़काव नहीं हुआ तो नहीं करेंगे सहयोग

07 November 2026
संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में रंगोली एवं दीप जलाओ-दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह नजर आया.

07 November 2026