न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: क्या आपको भी घूमने का मन करता हैं. क्या आपको भी ऐसा लगता है कि बाहर जाना तो है लेकिन तय नहीं कर पा रहे कि जाना कहां हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए हैं. भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां से आप भारत के किसी भी कोने में जाती ट्रेन पकड़ सकते हैं.
इस बात का यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि ऐसा कोई स्टेशन भी हो सकता है, जहां से आपको पूरे भारत में किसी भी कोने के लिए ट्रेन मिल सकती है पर अब आपको यकीन करना होगा क्योंकि ऐसा एक रेलवे स्टेशन है, जहां से आपको कश्मीर से कन्याकुमारी तक की कहीं की भी ट्रेन मिल सकती हैं.
कौन-सा है रेलवे स्टेशन?
इस ट्रेन का नाम बिल्कुल उसके काम जैसा है मैजिकल ट्रेन.. जिसे देश का सबसे बड़ा और अहम रेल गेटवे माना जाता हैं. इसकी खासियत यह है कि यहां से उत्तर की बर्फीली वादियां हों, पश्चिम के रेगिस्तान, दक्षिण के समुद्र तट या फिर पूर्वोत्तर की हरियाली.. हर मंजिल के लिए पटरी यहीं से गुजरती हैं. अगर आप बिना किसी टेंशन के पूरा भारत घूमना चाहते है तो ये स्टेशन आपकी यात्रा को बहुत आसान बना सकता हैं. तो आइए जानते है आखिर क्यों इस स्टेशन को भारतीय रेल का 'दिल' कहा जाता हैं.
दरअसल, ये स्टेशन उत्तर प्रदेश का मथुरा जंक्शन हैं. इसे भारतीय रेलवे के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में भी जाना जाता हैं. दिल्ली से करीब 140 किलोमीटर दूर स्थित ये स्टेशन नेटवर्क का एक बढ़िया उदाहरण हैं. इसकी खासियत है कि आपको भारत की चारों दिशाओं उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के लिए सीधे ट्रेनें मिल जाती हैं.
चाहे आपको वादियों में जाना हो या कश्मीर से कन्याकुमारी तक.. या फिर समुद्र से असम की चाय बागानों तक.. हर तरफ के लिए आपको यहां ट्रेन मिलेगी. अक्सर देखने को मिलता है कि किसी भी स्टेशन पर सभी छोर की ट्रेन मिलना मुश्किल हो जाता है, लेकिन मथुरा में खड़े होकर आप सच में कह सकते है कि आप पूरे देश से जुड़े हुए हैं.
क्यों खास है ये स्टेशन?
मथुरा जंक्शन पर रोजाना ट्रेनों की आवाजाही जारी रहती हैं. ये भारतीय रेलवे में लगातार सफर करने वाले यात्रियों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि यहां से कनेक्टिंग ट्रेन मिलना बहुत आसान हैं. यात्रियों को एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाने के लिए बार-बार स्टेशन बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. ये जंक्शन हर किसी के लिए पूरे भारत को एक्सप्लोर करने का सबसे आसान जरिया हैं. इसलिए अगर आपको देश के किसी कोने में जाना है तो आप मथुरा जंक्शन से जा सकते हैं.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा वार! सुबह तेज गर्मी और शाम को बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी