अयोध्या में ध्वजारोहण की तैयारियां पूरी, राम मंदिर को 11 कुंतल फूलों से सजाया जाएगा

अयोध्या में ध्वजारोहण की तैयारियां पूरी, राम मंदिर को 11 कुंतल फूलों से सजाया जाएगा

अयोध्या में ध्वजारोहण की तैयारियां पूरी राम मंदिर को 11 कुंतल फूलों से सजाया जाएगा

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
राम जन्मभूमि पर ध्वजारोहण के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या का अभ्यर्थन करेंगे. यह समारोह न केवल पांच सौ सालों के संघर्ष की निर्णायक सफलता का प्रतीक है, बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न भी इसमें शामिल हैं. प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से अलग, इस ध्वजारोहण समारोह में एक अनोखी भव्यता देखने को मिलेगी.

राम मंदिर के शिखर पर लेजर लाइट और प्रोजेक्शन मैपिंग तकनीक के माध्यम से भगवान राम और माता सीता का जयमाल पहनाने का दृश्य दर्शकों को दिखाई देगा. शुक्रवार की रात इसका ट्रायल किया गया, जबकि शनिवार को भी देर रात तक इसका अभ्यास जारी रहेगा. प्रोजेक्शन मैपिंग तकनीक इमारतों या किसी भी सतह पर वीडियो और रोशनी का प्रक्षेपण कर उन्हें जीवंत और कलात्मक रूप में प्रस्तुत करती हैं. मंदिर को नख से शिख तक सजाने के लिए 11 कुंतल सुगंधित फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा. साथ ही विवाह पंचमी के अवसर पर यह ध्वजारोहण स्वयं में एक महा मंगल उत्सव का रूप ले चुका हैं. राम नगरी में हर घर में इस उत्सव को लेकर उत्साह देखा जा रहा हैं.

परिसर में हरियाली और फूलों की सजावट
श्रीराम जन्मभूमि परिसर के कुल क्षेत्रफल का 30 प्रतिशत हिस्सा निर्माणाधीन है, जबकि 70 प्रतिशत भू-भाग को हरियाली से सजाया जा रहा हैं. यह कार्य जीएमआर समूह द्वारा किया जा रहा हैं. उद्यान विभाग ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए परिसर के अंदर-बाहर फूलों से सजावट का काम तेज कर दिया हैं. जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि जीएमआर समूह के साथ समन्वय कर परिसर का वातावरण और खूबसूरत बनाया जा रहा हैं.

परकोटा और कुबेर टीला में विशेष सजावट
परकोटा, छह मंदिर, शेषावतार, सप्त मंडपम और कुबेर टीला को अतिरिक्त 7.5 कुंतल फूल-मालाओं से सजाया जाएगा. इसके अलावा आद्य शंकराचार्य द्वार सहित चारों प्रवेश द्वारों पर भगवा रंग की आवरण सजावट के लिए स्ट्रक्चर खड़ा किया गया हैं. मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव और न्यासी डॉ. अनिल मिश्र लगातार इन तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: सर्दियों में गर्दन और कंधे के दर्द से राहत! आचार्य बालकृष्ण का ये देसी नुस्खा बन सकता है कारगर उपाय

संबंधित सामग्री

बेनीसागर और तीलोकुटी गांव में हाथी के हमले से मृतक परिवार से मिले विधायक, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

झारखंड

बेनीसागर और तीलोकुटी गांव में हाथी के हमले से मृतक परिवार से मिले विधायक, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

रेलवे क्लब बरवाडीह में सीनियर चालक एम.के. श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, कर्मियों ने किया सम्मान

झारखंड

रेलवे क्लब बरवाडीह में सीनियर चालक एम.के. श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, कर्मियों ने किया सम्मान

राहुल दुबे गैंग ने अरगोड़ा के बिल्डर से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

झारखंड

राहुल दुबे गैंग ने अरगोड़ा के बिल्डर से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

बसिया में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान

झारखंड

बसिया में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान

अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुसुम कुमारी ने किया कमाल, 2 गोल्ड जीतकर बोकारो का नाम किया रौशन

झारखंड

अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुसुम कुमारी ने किया कमाल, 2 गोल्ड जीतकर बोकारो का नाम किया रौशन