डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग, सुरक्षा कड़ी, जांच में जुटी पुलिस

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग, सुरक्षा कड़ी, जांच में जुटी पुलिस

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग सुरक्षा कड़ी जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुंबई के जुहू इलाके से देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं. बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने की खबर हैं. चश्मदीदों के मुताबिक, घर के बाहर लगातार चार राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं जोनल पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आसपास के रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई हैं.

फायरिंग की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और फायरिंग के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके. मुंबई पुलिस कमिश्नर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बिल्डिंग के बाहर फायरिंग की गई है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही हैं. राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं.

इस बीच जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालते और इलाके को सील करते हुए नजर आ रही हैं. फिलहाल रोहित शेट्टी या उनके परिवार की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया हैं.

यह भी पढ़े: बिजली विभाग के SDO पर महिला से अभद्रता का आरोप, गुस्साए ग्रामीणों ने रोका स्वास्थ्य मंत्री का काफिला
 
संबंधित सामग्री

दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार - रघुवर दास

झारखंड

दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार - रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर साधा बड़ा निशाना

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

झारखंड

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

झारखंड

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

झारखंड

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

सामान्य प्रेक्षक और अपर उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

देश-विदेश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार