न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: महाराष्ट्र के कराड-पाटण हाईवे पर मंगलवार रात एक महिला ने ऐसा हंगामा किया कि कुछ देर के लिए पूरा ट्रैफिक ठप हो गया. विजय नगर इलाके के एमएससीबी चौक पर शराब के नशे में धुत यह महिला अचानक सड़क पर आकर गुजर रही गाड़ियों को रोकने लगी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला कई वाहनों के बोनट पर कूदकर बैठ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. इसी दौरान उसने कुछ गाड़ियों पर पत्थर भी फेंके, जिससे राहगीरों में डर और अफरा-तफरी फैल गई. लोग सुरक्षित दूरी से यह नजारा देख रहे थे, वहीं कुछ लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते गए, जो अब तेजी से वायरल हो रहा हैं.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला बीच सड़क पर बैठी चिल्ला रही है, फिर अचानक एक कार को रोककर उसके बोनट पर जा बैठती हैं. इतना ही नहीं, कुछ ही देर बाद वह एक ट्रैक्टर के आगे आकर उसे भी रोक देती हैं. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. कराड शहर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद महिला को सड़क से हटाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया. पुलिस ने बताया कि महिला नशे की हालत में थी और आगे की कार्रवाई की जा रही हैं. पुलिस अब घटना के कारणों और महिला की पहचान की विस्तृत जांच कर रही हैं.
यह भी पढ़े: हैदराबाद में पीने के पानी से कार धोना पड़ा भारी, वाटर बोर्ड ने लगाया 10,000 का जुर्माना