क्या सफल इंसान वाकई में होते हैं असफल? महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने क्यों कहा ऐसा..

क्या सफल इंसान वाकई में होते हैं असफल? महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने क्यों कहा ऐसा..

क्या सफल इंसान वाकई में होते हैं असफल महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने क्यों कहा ऐसा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
आजकल की दुनिया ज्यादा कॉम्पिटिटिव हो गई है. हर इंसान एक दूसरे के आगे निकलने के लिए परेशान है. किसी को नौकरी चाहिए किसी को पैसा तो किसी को प्रोमोशन, सोशल मीडिया के जमाने में सक्सेस का दौड़ और तेज हो गया है. हर तरफ उसी का बोलबाला है जो किसी न किसी रुप में सफलता हासिल की है. सक्सेस की इस अँधी दौड़ में हम ये भूल जाते हैं कि आखिर जाना कहां हैं. 

सफल व्यक्ति बनने की कोशिश मत करो?
असल मायने में दुनिया के ज्यादातर लोग जिसे सफलता कह रहे हैं असल में वे सफलता नहीं है. दुनिया के महान साइंटिस्ट अलबर्ट आइंस्टिन ने असली सफलता का महत्व बड़े ही सरल व गहरे तरीके से बताया है. उनकी बात हमें सिर्फ प्रेरणा ही नहीं देती बल्कि सही जीवन जीने का तरीका भी बताती है. असल में जिसे हम सफलता समझते हैं वो बाहरी दुनिया से जुड़ी होती है, जिसमें पैसा पोस्ट नाम शोहरत शामिल होता है. लेकिन असल सफलता वो है जो अंदर से जुड़ी हो. इसमें इमानदारी, सच्चाई, करुणा व जिम्मेदारी होती है. इतिहास गवाह है कि दुनिया में ऐसा कई लोग हैं जो बड़ी बड़ी उपलब्धि हासिल तो कर ली है पर चरित्र के कारण वे सम्मान नहीं बल्कि आलोचना के पात्र बने हुए हैं. 

सफलता अस्थायी है पर चरित्र स्थायी 
बाहरी सफलता अस्थाई हो सकती है जो समय समय पर आती है जाती है. लेकिन आपकी चरित्र स्थाई हो सकता है. पद पैसा ताकत समय के साथ बदलता रहता है लेकिन चरित्र आपका जो है वही रहता है. आपकी सोच आपका मुल्य आपका व्यवहार आपके साथ रहते हैं. लोग आपको लंबे समय तक आपकी डिग्री व सैलरी से नहीं बल्कि अपना व्यवहार से पहचाने जाएंगे. जिस व्यक्ति पर भरोसा किया जा सके असल में वही सफल व्यक्ति होता है. सफल बनने के चक्कर में कई लोग गलत रास्ता चुन लेते हैं. आइँस्टिन का बात ध्यान में रखते हुए सफल व्यक्ति बनने की कोशिश न करें बल्कि गुणवान व नेक इंसान बनने की कोशिश करें. 

ये भी पढ़ेंः- अक्षय कुमार की 19 से ज्यादा फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल, सलमान का ये हैं नंबर

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच