न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नेशनल हेराल्ड मामले में एक बड़ी खबर सामने आयी है. खबर है कि नेशनल हेराल्ड केस मामले में एक नयी एफआईआर दायर की गयी है इसमें कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नाम के साथ एक और नाम भी शामिल किया गया है. यह नाम है बिजनेसमैन और कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा का. बता दें कि नेशन हेराल्ड मामला काफी पुराना मामला है. इस केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर भी हैं.
नेशनल हेरालन्ड के 2000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने नए सिरे से जांच करने के लिए नयी एफआईआर दायर की है. EOW ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा 6 अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 120B (आपराधिक साजिश), 403 (बेईमानी से संपत्ति का गबन), 406 (आपराधिक विश्वासघात के लिए सजा) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत आरोप लगाए गए हैं। इन पर आरोप है कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को धोखे से एक्वायर करने के लिए आपराधिक साजिश रची गई थी, यह अधिग्रहण यंग इंडियन के जरिये किया गया था. जानकारी के अनुसार, यह नयी एफआईआर गत 3 अक्टूबर को दर्ज की गयी है. दर्ज शिकायत 2008 से 2024 तक नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा हुआ है.
एफआईआ के साथ एक चौंकाने वाली बात भी सामने आयी है. एफआईआर के बारे में कांग्रेस पार्टी को पता ही नहीं है. पार्टी ने कहा कि नई एफआईआर के बारे में उसे कोई सूचना नहीं है.
यह भी पढ़ें: सुपौल में कोसी से विस्थापित 4 परिवारों के आशियाने जले, कोसी तटबंध किनारे बसे अग्निपीड़ितों में कोहराम