चक्रवात मुरासु

आंध्र प्रदेश के ओंगाल तट पहुंचा चक्रवात मुरासु, 110 किमी की रफ्तार से चलने लगी हैं हवाएं, और बढ़ेगी हवाओं की रफ्तार

मौसम विभाग ने पांच राज्यों में केलिए जारी किया है भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, चेन्नई और तिरुवल्लूर में स्कूल-कॉलेज बंद

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
आंध्र प्रदेश के ओंगाल तट पहुंचा चक्रवात मुरासु, 110 किमी की रफ्तार से चलने लगी हैं हवाएं, और बढ़ेगी हवाओं की रफ्तार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंच चुका है. मंगलवार की सुबह करीब 5.30 चक्रवात के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, लैंडफॉल के समय इस दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलनी शुरू हो गई थी.  मौसम विभाग ने बताया है कि हवाओं की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के बड़ा प्रभाव आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और तेलंगाना पर दिखेगा. इन राज्यों के आसपास के राज्यों में भी ज्यादा असर दिखेगा. झारखंड की बात करें तो चक्रवात का असर कम अवश्य दिखेगा, लेकिन इसके असर से 3 और 4 नवंबर को झारखंड के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार चक्रवात आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के आसपास तट से टकराया है. चक्रवात के लैंडफॉल के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं और तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं का भारी असर साफ देखा जा रहा है. आंध्र प्रदेश में मध्यम से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई जा चुकी है. 3 और 4 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का असर दिखाई देगा. राज्य में खराब मौसम की आशंका को देखते हुए चेन्नई और तिरुवल्लूर में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. ओडिशा, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: फिर अपने वादे पर नहीं टिक पाए अमेरिकी राष्ट्रपति, मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले ईरान पर बरसा दिया बम, केशम द्वीप पर हमला

संबंधित सामग्री

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026
छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.

18 November 2026