Cyclone Alert: काल बना दित्वा चक्रवाती तूफान, 123 लोगों की गई जान, 44,000 लोग हुए बेघर

Cyclone Alert: काल बना दित्वा चक्रवाती तूफान, 123 लोगों की गई जान, 44,000 लोग हुए बेघर

cyclone alert काल बना दित्वा चक्रवाती तूफान 123 लोगों की गई जान 44000 लोग हुए बेघर

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी व उसी से सटे उत्तरी श्रीलंका के उपर चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण 29-30 नवंबर के दौरान तटीय तमिलनाड्डु में और 30 नवंबर को आंध्र प्रदेश यनम रायलसीमा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दित्वा तूफान पिछले 6 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम के तरफ बढ़ा और आज सुबह साढ़े आठ बजे यह श्रीलंका से लगभग 80 किमी पुर्व चेन्नई से 380 किमी दक्षिण में केंद्रित था. यह 30 नबंर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाड्डु, पुडुचेरी के आसपास पहंचने वाला है. श्रीलंका में इस तूफान ने जमकर तबाही मचा दी है जिसमें से 123 लोगों की जान जाने की सूचना आ रही है. 

तुफान के कारण श्रीलंका व दक्षिण पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताया जा रहा है. 29 से 2 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में एक दिसंबर को तेलंगाना में 29 को केरला व 29-30 नवंबर से एक दिसंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम व रायलसीमा में अलग अलग स्थानों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. 29 से 3 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में बिजली के साथ तूफान की संभावना जताई जा रही है. 28 से 2 दिसंबर के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम व रायसीमा में भारी बारिश होने की संभावना है. 

ठंड की बात की जाए तो जम्मू काश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से कम उत्तराखंड और पंजाब में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कई इलाकों में 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है. इसके अलावा राजस्थान, यूपी व पुर्वी मध्य प्रदेश में अलग अलग तापमान दर्ज किया गया है. 

श्रीलंका में दित्वा तूफान ने मचाया कहर
भारत में दस्तक देने से पहले श्रीलंका में दित्वा तूफान ने जमकर कहर बरपाया है. भारी बारिश के कारण मिट्टी धंसने से वहां मरने वालों की संख्या 123 हो गई है वहीं 130 लोग लापता बताए जा रहे हैं. डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर ने कहा है कि करीब 44,000 लोग बेघर हो गए हैं जो कि टेम्पररी शेल्टर में रह रहे हैं. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ने वाली है. बता दें कि श्रीलंका पिछले हफ्ते से ही मौसम की मार झेल रहा है. 

ये भी पढ़ेंः- बिकने वाला है रतन टाटा का समुद्र तट वाला विला, दोस्त ने खरीदने को लेकर दिखाई दिलचस्पी, ये है कीमत..
 
संबंधित सामग्री

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को तीन अलग-अलग श्रेणियों में ISO सर्टिफिकेट, प्रमाणन पाने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड 

बिहार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को तीन अलग-अलग श्रेणियों में ISO सर्टिफिकेट, प्रमाणन पाने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया औचक निरीक्षण, DC मंजूनाथ भजंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया औचक निरीक्षण, DC मंजूनाथ भजंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

भागलपुर: कान पकड़कर 101 बार उट्ठक-बैठक की सजा से छात्रा बेहोश, हालत गंभीर

बिहार

भागलपुर: कान पकड़कर 101 बार उट्ठक-बैठक की सजा से छात्रा बेहोश, हालत गंभीर

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

झारखंड

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

सिमडेगा के बच्चों को जल्द मिलेगी क्रिकेट ग्राउंड की सुविधा - डीसी

घाघरा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर से 52 काड़ा भैंसे बरामद, एक गिरफ्तार

झारखंड

घाघरा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर से 52 काड़ा भैंसे बरामद, एक गिरफ्तार