न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और शांति वार्ता के प्रयासों के बीच युद्धविराम की उम्मीद जगने का असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखा है. इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम की स्थिति बनते ही गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है. अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.33 प्रतिशत गिरकर 96.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई. तेल की कीमतों में यह गिरावट पिछले दिनों 2 प्रतिशत हुई वृद्धि के बाद हुई है. बता दें कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में यह वृद्धि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, जिसमें कुवैत पर ईरानी हमले और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के पारगमन में हो रही दिक्कतों के कारण हुई है.
यह भी पढ़ें: बोकारो के लावाटांड के समीप रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी, पहचान में जुटी जीआरपी