न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: कांग्रेस नेता और 1984 दंगों में उम्र कैद की सजा झेल रहे सज्जन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. पिछले 7 सालों से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे. बताया जा रहा है कि 81 वर्षीय सज्जन सिंह को तबीयत खराब होने पर अस्पताल लाया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया.
बता दें कि 1984 के सिख-विरोधी दंगों में उन्हें दोषी ठहराया गया था. कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी, तब से वह तिहाड़ जेल में बंद थे. उनपर दिल्ली कैंट के पालम कॉलोनी इलाके में पांच सिखों की हत्या के बाद एक गुरुद्वारे में आग लगाने का आरोप था, जिसमें उनकी दोषसिद्धि हुई थी और उम्र कैद की सजा मिली थी. दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर 2018 को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी.
1 नवंबर 1984 को सिखों की काफी बर्बरता पूर्वक हत्या की गई थी. सरस्वती विहार में सरदार जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुनदीप सिंह की हत्या की थी. दंगाइयों ने पहले लोहे की छड़ों और लाठियों से हमला किया फिर दोनों को जिंदा जला दिया.
यह भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला BJP का प्रतिनिधिमंडल, चतरा और लातेहार में कोयला चोरी पर गृह मंत्री की विशेष नजर