न्यूज11 भारत
कोलकाता/डेस्क: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार का अंतिम चरण चल रहा है. इस बीच खबर है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद रवि किशन के रोड शो के दौरान हंगामा मचाने का प्रयास किया गया है. TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने रोड शो में हंगामा मचाने की कोशिश की. रविवार को BJP उम्मीदवार उमेश राय के समर्थन में BJP सांसद रवि किशन का रोड शो चल रहा था. रोड शो के दौरान, TMC के कुछ कार्यकर्ता शो में घुस आए और हंगामा करने की कोशिश करने लगे. सांसद रवि किशन ने उनसे किसी भी तरह का हंगामा न करने को कहा और BJP कार्यकर्ताओं से रोड शो जारी रखने को कहा. बता दें कि सोमवार को पश्चिम बंगाल के चुनाव के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. सोमवार को शाम 5 बजे पश्चिम बंगाल की 142 सीटों का चुनाव प्रचार थम जायेगा.
यह भी पढ़ें: कैमरे से इतिहास रचने वाले रघु राय का निधन, भोपाल त्रासदी की तस्वीरें बनी पहचान