थार के पहियों के नीचे फंसा कारोबारी, स्थानीय लोगों की मदद से 25 मिनट बाद बचाया गया

थार के पहियों के नीचे फंसा कारोबारी, स्थानीय लोगों की मदद से 25 मिनट बाद बचाया गया

थार के पहियों के नीचे फंसा कारोबारी स्थानीय लोगों की मदद से 25 मिनट बाद बचाया गया

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
लखनऊ के पॉश इलाके विभूति खंड में सोमवार को एक डरावना हादसा हुआ, जिसमें एक कारोबारी पवन पटेल THAR गाड़ी के पहियों के नीचे फंस गए. घटना तब हुई जब आरोपी चालक गाड़ी को आगे-पीछे कर रहा था. इस दौरान पवन पटेल के दोनों पैर गाड़ी के नीचे फंस गए और वह लगभग 25 मिनट तक दबे रहे, जिसके दौरान उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े.

स्थानीय लोगों ने अफरा-तफरी के बीच गाड़ी कोखड़ा कर कारोबारी को सुरक्षित निकालने की कड़ी कोशिश की. करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद पवन पटेल को गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला गया. इसके बाद सूचना मिलने पर विभूति खंड पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया.

वीडियो हुआ वायरल
हादसे का पूरा दृश्य एक मोबाइल कैमरे में कैद हो गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग बड़े प्रयास के बाद पवन पटेल को गाड़ी के नीचे से निकालते है जबकि उनके दर्द से तड़पते हुए कष्ट साफ दिखाई दे रहे हैं.

पुलिस की कार्रवाई
विभूति खंड पुलिस के अनुसार, यह हादसा गाड़ी को आगे या पीछे करने के दौरान चालक की लापरवाही के कारण हुआ. पुलिस ने घटना के तुरंत बाद दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं. अधिकारियों ने कहा कि वे इस बात की भी जांच करेंगे कि क्या यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह हो सकती हैं. हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग हादसे की भयावहता देखकर सकते में आ गए. स्थानीय लोग इस बात पर भी हैरान हैं कि कैसे कारोबारी 25 मिनट तक गाड़ी के नीचे फंसे रहे, लेकिन समय पर हस्तक्षेप और सहयोग से उन्हें बचाया जा सका.

यह भी पढ़े: अमेरिका में टेकऑफ के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, आग की लपटों में घिरा विमान, 8 लोग सवार
 
संबंधित सामग्री

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

झारखंड

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार एवं इरफ़ान अंसारी ने किया वर्चुअल शुभारंभ   

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन