न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: यूपी के मेरठ में एक शांति भरी शादी की रात अचानक उलझन और चिंता में बदल गई. शादी का माहौल, परिवार और रिश्तेदारों की खुशियां, सब कुछ जैसे ठहर गया हो, और हर कोई बस एक ही चीज़ की तलाश में जुटा है, एक ऐसे पल का जो हमेशा याद रखा जाना चाहिए था, अब सवालों और चिंता में बदल गया हैं.
यूपी के मेरठ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक दूल्हा अपनी सुहागरात के दौरान अचानक गायब हो गया. गायब हुए दूल्हे का नाम मोहसिन उर्फ मोनू बताया गया हैं. जानकारी के अनुसार, मोहसिन बुधवार रात 12 बजे अपने घर के बेडरूम से निकला और तब से उसका कोई सुराग नहीं मिला हैं.
सुहागरात बनी गुमशुदगी का कारण
मोहसिन की शादी मुजफ्फरनगर के खतौली में हुई थी और रात को विवाह संपन्न होने के बाद वह अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ घर लौट आया. परिजनों के अनुसार, सुहागरात के समय मोहसिन कमरे में सोने गया. दुल्हन ने कमरे में दूध का गिलास दिया और रोशनी कम करने के लिए कहा. इसी के बाद मोहसिन कमरे से बाहर निकला और फिर कभी लौटकर नहीं आया.
परिवार में मातम
मोहसिन की दो बहनों की शादी अगले ही दिन थी, जिन्हें अपने भाई की गैरमौजूदगी में विदा होना पड़ा. परिवार में गहरा शोक और मायूसी का माहौल हैं. मोहसिन के पिता सईद ठेकेदार हैं और मोहसिन उनके नौ बच्चों में सबसे छोटे हैं. दोनों परिवार शादी से खुश थे और अचानक दूल्हे के गायब होने से सभी सदमे में हैं.
पुलिस और परिजनों की तलाश जारी
परिजन देर रात तक मोहसिन की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सरधना के एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मोहसिन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें मोहसिन को आखिरी बार गंग नहर के पास देखा गया. पुलिस की टीम गंग नहर और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चला रही है और अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही हैं.
परिजन और पुलिस दोनों ही मोहसिन की तलाश में जुटे हैं. स्थानीय प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया हैं. हालांकि अभी तक मोहसिन का कोई पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर सम्भावित जगह पर जांच कर रही हैं.
यह भी पढ़े: जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर दोनों ओर व्यापक सफाई अभियान शुरू, दुर्घटना की आशंका होंगी कम