न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. सूबे की 293 सीटों पर किसकी सरकार बनेगी, इस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई हैं. पश्चिम विधानसभा चुनाव के रुझानों ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया हैं. ऐसे में आसनसोल और बांकुरा से एक बड़ी खबर सामने आ हैं. जहां एक ओर आसनसोल में BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का मामला सामने आया हैं. वहीं दूसरी ओर वोटों की गिनती के दौरान बांकुरा यूनिवर्सिटी स्थित मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC समर्थकों के बीच झड़प हो गई. स्थिति बिगड़ती देख केंद्रीय सुरक्षा बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा और भारी मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई हैं. भीड़ को तितर-बितर करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए उन्हें लाठीचार्ज का सहारा भी लेना पड़ा.
खबर में अपडेट जारी हैं.