दिल्ली-पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला हाथ से लिखा न...

दिल्ली-पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला हाथ से लिखा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली-पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी टॉयलेट में मिला हाथ से लिखा नोट सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देश में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला इंडिगो की दिल्ली से पुणे जा रही फ्लाइट 6E 2608 से जुड़ा है, जहां विमान के टॉयलेट में हाथ से लिखा धमकी भरा नोट मिलने से हड़कंप मच गया. हालांकि, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते विमान को पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान क्रू मेंबर्स को विमान के टॉयलेट में हाथ से लिखा एक नोट मिला, जिसमें फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. सूचना मिलते ही तय सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए और पायलट ने पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग का फैसला लिया.

निर्धारित समय से देरी से हुई लैंडिंग
फ्लाइट को रात 8:40 बजे पुणे पहुंचना था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते यह विमान 44 मिनट की देरी से रात 9:24 बजे पुणे एयरपोर्ट पर उतरा. लैंडिंग के बाद यात्रियों को शांति से विमान से उतार लिया गया.

यात्रियों के उतरने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने एप्रन को बम की धमकी की जानकारी दी. इसके बाद सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया. बम धमकी मूल्यांकन समिति की बैठक बुलाई गई और विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की बारीकी से तलाशी ली. अधिकारियों के मुताबिक, गहन जांच के बाद विमान से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. जांच पूरी होने के बाद विमान को सामान्य परिचालन के लिए क्लियरेंस दे दी गई.

पहले भी मिल चुकी है ऐसी धमकी
बता दें कि, हाल ही में 18 जनवरी को दिल्ली से सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट जा रही इंडिगो की फ्लाइट में भी टिश्यू पेपर पर लिखी बम की धमकी मिली थी. उस मामले में फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर यात्रियों को उतारकर विमान की गहन जांच की गई थी.

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने विमानन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी हैं. सुरक्षा एजेंसियां हर धमकी को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है और धमकी देने वालों की पहचान करने की कोशिश में जुटी हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का असर कमजोर, गुमला अब भी सबसे ठंडा, 7 जिलों में अलर्ट जारी
 

संबंधित सामग्री

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

झारखंड

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

झारखंड

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई