न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: मंगलवार को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को नितिन नवीन दिल्ली में भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में एक बड़ी बैठक करने वाले हैं. पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन कि यह पहली बैठक होगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली यह बैठक आहूत की है. इस बैठक में संगठन और पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. नितिन नवीन देश भर के प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय सचिवों के साथ संगठनात्मक ढांचे पर मंथन करने वाले हैं. बैठक में बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे.
यह भी पढ़ें: चमरडीहा–लंका रोड काम अधूरा छोड़ने से जनता परेशान, उप प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी