Assam, Kerala & Puducherry Election 2026 Voting: असम, केरल, पुडुचेरी में वोटिंग जारी

Assam, Kerala & Puducherry Election 2026 Voting: असम, केरल, पुडुचेरी में वोटिंग जारी

assam kerala  puducherry election 2026 voting असम केरल पुडुचेरी में वोटिंग जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देश के तीन अहम क्षेत्रों- असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान शुरू हो गया हैं. सुबह 7 बजे से मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी.

चुनाव आयोग के सख्त इंतजाम, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
भारत निर्वाचन आयोग ने तीनों राज्यों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं.


पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: पूर्व CM वी. नारायणसामी ने किया मतदान

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया हैं. इसी क्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने वीओसी सरकारी स्कूल स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.


PM मोदी ने केरलम, असम, पुडुचेरी के मतदाताओं से की रिकॉर्ड तोड़ मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम, असम और पुडुचेरी की जनता से विधानसभा चुनावों में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की हैं. पीएम ने कहा कि मतदाताओं की रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी केरलम, असम और पुडुचेरी के लोकतांत्रिक मूल्यों में नई ऊर्जा का संचार करेगी. मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं और महिलाओं से आगे आकर अपना वोट दर्ज कराने की अपील करता हूं.

 



असम: 126 सीटों पर कड़ा मुकाबला
असम में 126 विधानसभा सीटों पर 722 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. राज्यभर में 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 35 जिलों में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 1.5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. संवेदनशील बूथों पर माइक्रो-ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं. 

केरल: 140 सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष
केरल की सभी 140 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग हो रही हैं. यहां 883 उम्मीदवार मैदान में है और लगभग 2.71 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है, जबकि विपक्ष अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा हैं. वहीं, एनडीए भी यहां पहली बड़ी सफलता की उम्मीद लगाए हुए हैं.

पुडुचेरी: छोटे राज्य में बड़ा मुकाबला
पुडुचेरी में 9.50 लाख मतदाता 294 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. यहां भी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं.

साथ ही कई राज्यों में उपचुनाव
विधानसभा चुनाव के साथ-साथ आज कर्नाटक की 2 सीटों, नागालैंड की 1 सीट और त्रिपुरा की 1 सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं. हालांकि गोवा में प्रस्तावित उपचुनाव पर हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का कहर! आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
 

संबंधित सामग्री

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

झारखंड

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

झारखंड

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा

झारखंड

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा 'विघ्नहर्ता' का स्वरूप