न्यूज़11 भारत
असम/डेस्क: असम के नगांव जिले के कटीमारी स्थित CRPF कैंप के अंदर दो जवानों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस फायरिंग की घटना में 3 CRPF जवानों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल है. घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी जवानों ने फायरिंग के बाद आत्महत्या कर ली. मृतकों में बिश्वप्रसाद बागेल और रामनारायण सिंह यादव शामिल हैं, जबकि घायल जवान की पहचान गोविंद श्रीपुल बुरी दिनायक के रूप में हुई है. फिलहाल पूरे कैंप को सील कर दिया गया है और घटना की जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें: जेपीएससी मामले में कल्पना सोरेन का बड़ा बयान, कहा- आज अधिकारियों से बातचीत करेंगे सीएम