100 ग्राम घी बनी मौत की वजह! सास के साथ हुई लड़ाई और विवाहिता ने खत्म कर ली जिंदगी

100 ग्राम घी बनी मौत की वजह! सास के साथ हुई लड़ाई और विवाहिता ने खत्म कर ली जिंदगी

100 ग्राम घी बनी मौत की वजह सास के साथ हुई लड़ाई और विवाहिता ने खत्म कर ली जिंदगी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने एक विवाहिता की जान ले ली. मामूली-सी बात, महज 100 ग्राम घी को लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई हैं.

यह घटना इंदर थाना क्षेत्र के इमलाउदी गांव की हैं. मृतका की पहचान सोनम जाटव के रूप में हुई है, जिनकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी. सोनम दो छोटे बच्चों की मां थी और अपने पति धनपाल के साथ संयुक्त परिवार में रहती थी.

घी मांगने से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह सोनम की सास ने उससे थोड़ा घी मांगा था. घरेलू तनाव के चलते सोनम ने पहले मना कर दिया, लेकिन पति के समझाने पर उसने करीब 100 ग्राम घी दे दिया. इसके बाद धनपाल खुद और घी लेकर मां को देने लगा. इसी बात को लेकर सास और बहू के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई. बताया जा रहा है कि विवाद काफी देर तक चलता रहा. झगड़े से मानसिक रूप से आहत सोनम ने कुछ ही देर बाद जहरीला पदार्थ खा लिया. थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिससे घरवालों में हड़कंप मच गया.

इलाज के दौरान मौत
परिजन और आसपास के लोग तुरंत सोनम को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया. हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही इंदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी नियुक्ति पर राज्य सरकार को घेरा, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप

संबंधित सामग्री

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

बिहार

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

झारखंड

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

झारखंड

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

मतदान प्रक्रिया से संबंधित दायित्वों एवं कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी

नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर 23 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित 

झारखंड

नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर 23 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित