न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- सर्दियों में प्रयोग में लाई जाने वाली रजाई व कंबल हमे ठंड से राहत तो देते हैं लेकिन कई बार इससे बाहर आने वाली बदबू से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. उन्हे ओढ़ने तक का मन नहीं करने लगता लेकिन मजबूरन ओढ़ना पड़ता है. आइए कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं जिसके जरिए रजाई व कंबल में से बदबू को दूर कर सकते हैं. अगर आप भी इस तरह की समस्याओं से परेशान हैं तो हमारे पास कई ट्रिक है जिसे अपना कर आप इससे परेशानी से निजात पा सकते हैं.
अगर आपके कंबल से नमी जैसी बदबू आ रही है तो सप्ताह में दो या तीन दिन धूप में सुखाने के लिए डाल दें. इससे नमी बाहर निकल जाती है और बदबू से भी निजात मिल जाता है. आपके कंबल व रजाई में बदबू आने की एक वजह आपकी छोटी सी गलती भी हो सकती है. बहुत से लोगों की आदत होती है बाहर से आने के बाद हाथ पैर धोकर सीधा कंबल में घुसने की. इसी गलती के वजह से कई बार कपड़ों में बदबू आने लगती है.
इसके अलावे ऐसे कई लोग भी हैं जो सर्दियों में बेड पर ही खाना खाते हैं, जिसके कारण खाना रजाई व कंबल में ही गिर जाती है. ऐसी गलती कभी नहीं करनी चाहिए. इन्ही वजहों से कई बार कंबल व रजाई में बदबू आना शुरु हो जाता है.
सर्दियों में रजाई व कंबल के बदबू से निजात पाने के लिए आप कपूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. पहले कवर को अलग कर लें. फिर कपूर को टूकड़ों में तोड़ लें पेपर में अच्छे से लपेट लें. फिर कपूर को कंबल व रजाई के कवर में डालकर दोपहर तक रख दें. इसके कुछ ही समय के बाद कंबल धूप में सूखा दें इससे बदबू आपका पीछा छोड़ देगी.
ये भी पढ़ेंः- Winter Joint Pain: ठंड में ज्यादा चाय-कॉफी पीने की आपकी भी है आदत, हो जाएं सावधान, AIIMS के डॉक्टर ने दी चेतावनी