न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: एक अजीब नाम, एक बेहद सिंपल आइडिया और बिना किसी भारी-भरकम टेक्नोलॉजी के चीन का वायरल ऐप Are You Dead? अब सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं रहा. कुछ ही दिनों में यह ऐप एक स्टार्टअप स्टोरी बन गया है, जिसकी चर्चा करोड़ों की वैल्यूएशन तक पहुंच चुकी हैं.
13 हजार की लागत, 13 करोड़ की चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन युवा डेवलपर्स ने इस ऐप को करीब 1000 युआन यानी भारतीय रुपये में लगभग 13 हजार के छोटे से खर्च में बनाया था. मकसद सिर्फ इतना था एक सिंपल सेफ्टी आइडिया लेकिन वायरल होने के बाद तस्वीर बदल गई. अब इस ऐप की संभावित वैल्यूएशन 1 करोड़ युआन (करीब 13 करोड़ रुपये) तक बताई जा रही है यानी एक छोटा सा आइडिया अब स्टार्टअप की भाषा बोलने लगा हैं.
नाम से मिली पहचान, नाम ही बना परेशानी
‘Are You Dead?’ नाम जितना चौंकाने वाला है, उतना ही असहज भी. चीन में इसका ओरिजिनल नाम कुछ ऐसा साउंड करता है, जिसका मतलब ही “मरे हो क्या?” जैसा निकलता हैं. यही शॉक वैल्यू इसकी वायरलिटी बनी, लेकिन यही नाम अब ग्लोबल लेवल पर इसकी सबसे बड़ी चुनौती भी बन गया. इसी वजह से डेवलपर टीम अब इसे इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए ‘Demumu’ नाम से रिब्रांड करने की तैयारी में हैं. मकसद साफ है शॉक से हटकर यूटिलिटी पर फोकस.
फ्री से पेड मॉडल तक का सफर
शुरुआत में यह ऐप फ्री या बेहद सस्ता था लेकिन जैसे ही यह टॉप डाउनलोड्स में पहुंचा, वैसे ही सर्वर, नोटिफिकेशन, ईमेल अलर्ट और सपोर्ट जैसी लागत बढ़ने लगी. अब ऐप को पेड मॉडल में शिफ्ट किया गया हैं. इसकी कीमत करीब 8 युआन यानी लगभग 100 रुपये रखी गई हैं. यह रकम जानबूझकर छोटी रखी गई है, ताकि यूजर बिना ज्यादा सोचे डाउनलोड कर ले.
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि टीम ने हल्का-सा सब्सक्रिप्शन या फीस मॉडल भी जोड़ दिया हैं. जिसका मतलब साफ है अब यह ऐप सिर्फ वायरल टॉय नहीं, बल्कि एक रनिंग प्रोडक्ट बन चुका हैं.
कैसे काम करता है ये ऐप?
इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी हैं. यूजर को हर 24-48 घंटे में एक बार बस ‘I Am Ok’ या ‘I Am Alive’ जैसा चेक-इन करना होता हैं. अगर लगातार दो दिन तक चेक-इन नहीं होता, तो ऐप अपने आप आपके चुने हुए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को ईमेल अलर्ट भेज देता हैं. यह ऐप न तो लोकेशन ट्रैक करता है और न ही ज्यादा परमिशन मांगता हैं. सिर्फ एक सिंपल सिग्नल यही इसकी यूएसपी हैं.
इस कहानी का सबसे अहम पहलू टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि समाज हैं. रिपोर्ट्स बताती है कि चीन में 200 मिलियन से ज्यादा लोग अकेले रहते हैं. बड़े शहरों में युवा अकेले, और बुजुर्ग जिनके बच्चे दूर रहते हैं. ऐसे में “अगर कुछ हो गया तो किसे पता चलेगा?” यह चिंता बेहद रियल हैं. यही वजह है कि यह ऐप चीन के ऐप स्टोर के पेड चार्ट्स में टॉप के आसपास पहुंच गया.
चीन से बाहर भी बढ़ रहा असर
अब यह ऐप सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दूसरे देशों के ऐप स्टोर्स में भी दिखने लगा है, खासकर उन जगहों पर जहां अकेले रहने का ट्रेंड ज्यादा है या चीनी यूजर्स की संख्या अधिक हैं. ‘Are You Dead?’ या आने वाला ‘Demumu’ यह दिखाता है कि कभी-कभी सिंपल आइडिया, सही टाइमिंग और समाज की जरूरत मिल जाए, तो 13 हजार का प्रोजेक्ट भी 13 करोड़ की चर्चा में आ सकता हैं.
यह भी पढ़े: रांची में ईडी अधिकारियों पर लगा मारपीट का आरोप, जांच के लिए ED दफ्तर पहुंची पुलिस