यूपी में हुई प्रशासनिक फेरबदल, 38 अधिकारियों को मिली नई जगह जिम्मेदारियां

यूपी में हुई प्रशासनिक फेरबदल, 38 अधिकारियों को मिली नई जगह जिम्मेदारियां

यूपी में हुई प्रशासनिक फेरबदल 38 अधिकारियों को मिली नई जगह जिम्मेदारियां

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
यूपी में एक बार फिर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. बड़े पैमाने पर यूपी में आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, 38 अधिकारियों को नई जगह पर जिम्मेदारियां दी गई है. वहीं इस प्रशासनिक फेरबदल से जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, देवरिया, जौनपुर, मऊ, महाराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ में नए डीएम को जिम्मेदारियां दी गई है. इस फेरबदल को लेकर शासन का कहना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी. इसके साथ ही सरकार की सभी योजनाएं बेहतर तरीके से धरातल पर क्रियान्वयन हो पाएगी.

पूरी ट्रांसफर लिस्ट

  • मधुसूदन हुल्गी, विशेष सचिव, मुख्यमंत्री/अपर आवास आयुक्त को जिलाधिकारी, देवरिया बनाया गया है.
  • सैमुअल पाल एन, प्रबंध निदेशक केस्को/अपर आयुक्त राज्य कर को जिलाधिकारी, जौनपुर बनाया गया है.
  • अनंत वर्धन, उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण को जिलाधिकारी, मऊ की जिम्मेदारी मिली है. 
  • गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त गोरखपुर को जिलाधिकारी, महाराजगंज बनाया गया है.
  • संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी महाराजगंज को जिलाधिकारी, फिरोजाबाद बनाया गया है.
  • राजेंद्र पेंसिया, जिलाधिकारी संभल को जिलाधिकारी, मुरादाबाद बनाया गया है.
  • अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त आगरा को जिलाधिकारी, संभल बनाया गया है.
  • अभिषेक पांडेय, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त को जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ बनाया गया है.
  • शिव सहाय अवस्थी, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण बनाया गया है.
  • अर्जुन सिंह, जिलाधिकारी बुलंदशहर को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री बनाया गया है.
  • अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद को उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है.
  • अजय जैन, मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ को नगर आयुक्त, गोरखपुर बनाया गया है.
  • डॉ. अलका वर्मा, निदेशक (प्रशासन) को विशेष सचिव, वित्त विभाग बनाया गया है.
  • निधि बंसल, आईएफएस (प्रतिक्षारत) को निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है.
  • डॉ. दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी जौनपुर को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग बनाया गया है.
  • प्रवीण मिश्रा, जिलाधिकारी मऊ को विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग बनाया गया है.
  • रमेश रंजन, जिलाधिकारी फिरोजाबाद को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त बनाया गया है.
  • नेहा ब्याडवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन को मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई बनाया गया है.
  • आलोक प्रसाद, संयुक्त मजिस्ट्रेट बहराइच को मुख्य विकास अधिकारी, गाजीपुर बनाया गया है.
  • कुमार सौरभ, संयुक्त मजिस्ट्रेट जौनपुर को मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद बनाया गया है.
  • दयानंद प्रसाद, अपर मेला अधिकारी प्रयागराज को मुख्य विकास अधिकारी, गोंडा बनाया गया है.
  • जुहेर बिन सगीर, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को विशेष सचिव एनआरआई विभाग बनाया गया है.
  • रिंकू सिंह राही को संयुक्त मजिस्ट्रेट, जालौन बनाया गया है.
  • दिव्या मित्तल, जिलाधिकारी देवरिया को विशेष सचिव, राजस्व विभाग बनाया गया है.
  • चंद्र शेखर, आईएफएस (प्रतिक्षारत) को विशेष सचिव, सिंचाई विभाग बनाया गया है.
  • नेहा जैन को प्रबंध निदेशक, केस्को बनाया गया है.
  • समीर को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग बनाया गया है.
  • सी. इंदुमती को निदेशक, महिला कल्याण बनाया गया है.
  • डॉ. वंदना वर्मा को विशेष सचिव, गन्ना विकास विभाग बनाया गया है.
  • संतोष वैश्य को नगर आयुक्त, आगरा बनाया गया है.
  • राजेंद्र सिंह द्वितीय को सदस्य, राजस्व परिषद बनाया गया है.
  • प्रेम प्रकाश सिंह को सदस्य, राजस्व परिषद बनाया गया है.
  • अंकुर कौशिक को उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है.
  • अवनीश सक्सेना को विशेष सचिव, कार्मिक विभाग बनाया गया है.
  • हरीकेश चौरसिया को सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बनाया गया है.
  • मदन सिंह गब्र्याल को विशेष सचिव, आयुष विभाग बनाया गया है.
  • सान्या छाबड़ा को अपर आयुक्त, राज्य कर बनाया गया है.
  • प्रज्ञाल कुमार शर्मा को मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के बड़ा तूरीअम्बा गांव में धूमधाम से मना जेठ जतरा, विधायक ने चबूतरा निर्माण की घोषणा की
 

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक

झारखंड

बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक