गर्लफ्रेंड से शादी के लिए लंदन से भारत आया युवक, प्रेमिका के बारे में ऐसी बात सु...

गर्लफ्रेंड से शादी के लिए लंदन से भारत आया युवक, प्रेमिका के बारे में ऐसी बात सुनकर कर ली आत्महत्या..

गर्लफ्रेंड से शादी के लिए लंदन से भारत आया युवक प्रेमिका के बारे में ऐसी बात सुनकर कर ली आत्महत्या

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
तेलंगाना के निजामाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक प्रतिभाशाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेम प्रसंग में नाकामयाब होने के चलते जहर खाकर अपनी खुद की जान  ले ली. परिजनों ने उसके शव को फ्रीजर में रख कर युवती के गांव जाकर प्रदर्शन करने की कोशिश की. जिससे इलाके में काफी तनाव भी फैला. 

प्रेमिका की पहले ही हो चुकी थी शादी
मृतक की पहचान 29 साल के एन. श्रीकांत रेड्डी के रुप में की जा रही है. रेड्डी युनाइटेड किंगडम से अपनी प्रमिका से शादी करने के लिए हाल ही में भारत लौटा था. सूत्रों के हवाले से श्रीकांत रेड्डी ने जब अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो अचानक से पता चला कि प्रेमिका के माता-पिता पहले ही उनकी शादी करवा चुके हैं. इस धोखे वाली घटना सुनने के बाद श्रीकांत ने आहत होकर इस महीने के शुरुआत में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी. 

उचित कानूनी कार्रवाई का दिलाया भरोसा
दोनों परिजनों के बीच आपसी तनाव भी फैल चुका था, पुलिस की कई घंटो के बातचीत के बाद पुलिस ने परिजनों को युवती के माता पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया. पुलिस का आश्वाशन मिलने के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमति बनी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आरोपियों की तलाश शुरु कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ेंः- बस एक शतक औऱ पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली के पास है सुनहरा मौका..

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर