न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- उत्तर प्रदेश के बरेली में चल रही एसआईआर में मतदाता की सूची तो अपडेट हो ही रही है साथ में कई साल पहले बिछड़े परिवार भी जुड़ रहे हैं. कई ऐसे युवा युवती हैं जो प्रेम विवाह के बाद घरवालों से कट गए थे अब पुराने वोटर डिटेल जुटाने के लिए सालों बाद परिवार से मिलना पड़ रहा है.
15 साल बाद स्नेहलता ने किया घर पर फोन
जोगी नवादा की रहने वाली 40 साल की स्नेहलता 15 साल पहले प्रेम विवाह के कारण परिवार के रिश्ता तोड़ लिया था. अब एसआईआर के दौरान अधिकारियों ने उनसे 2003 की वोटर लिस्ट वाला EPIC ID मांगा जो कि लड़की को याद नहीं था उन्हें मजबूरन अपने माता पिता को कॉल करना पड़ गया और फिर दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई.
धर्म परिवर्तन के बाद संपर्क टूटा, अब परिवार से जुड़े
बुलंदशहर की सुलेखा जिसने विवाह के बाद इस्लाम कूबूल लिया था और अपना नाम रिहाना रख लिया था. लगभग 10 साल से वे अपने परिवार से बातचीत नहीं कर रही थी. एसआईआर की फार्म भरने के दौरान उसकी अपनी माता जी से फोन पर बात हुई, फिर फोन पर दोनों बात करते हुए भावुक हो गए.
गुजरात से 10 साल बाद आया बेटे का फोन
खेड़ा गांव के रामवीर सिंह ने कहा कि उनका बेटा 10 साल पहले प्रेम विवाह करने के बाद गुजरात चला गया था. अचानक से जब उसने कॉल पर अपने परिवार वालों से 2003 के वोटरलिस्ट का विवरण मांगा तो परिवारों के बीच भावुक माहौल बन गया.
ये भी पढ़ेंः- दहेज का खौफनाक रुप, बाइक न मिलने पर बीवी को जान से मार कर गंगा में बहाया, 20 दिन के बाद मिला शव