न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- राकेश नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर की पोस्ट बड़ी वायरल हो रही है. इसमें बताया गया है कि उन्होने कार्पोरेट की नौकरी छोड़कर रिक्शा चलाना शुरु कर दिया. जिंदगी की नई शुरुआत अब उन्हे सुकुन, खुशी व जीने की मकसद देता है. वीडियो में वे अपने हरे पीले ऑटो में सड़कों पर घुमते नजर आ रहे हैं. सीधे उन लोगों से बात कर रहे हैं जो अपनी जिंदगी में हार मान चुके हैं या फिर फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं. वायरल पोस्ट में राकेश कुमार ने कहा है कि ओके गाईज ये मैं ऑटो चला रहा हूं और मैं नई शुरुआत करने से डरता नहीं हूं और दोबारा शुरु करने से भी नहीं डरता हूं. उनकी आवाज शांत व जमीन से जुड़ी हुई है. फिर वे उन लोगों को संदेश देते हैं जो सोच रहे हैं कि उनकी जिंदगी खत्म हो चुकी है वैसे लोगों के लिए जिसे लग रहा है कि बड़ी मुश्किल दौर है और जिसे लगता है कि अब जिंदगी खत्म होने वाली है. राकेश ने कहा कि उसने भी जिंदगी से हार मान ली थी, लगा कि कभी संभल नहीं पाउंगा. लेकिन देखो आज मैं ऑटो चला रहा हूं और जिंदगी मुझे हरा नहीं पाई, जो भी होगा मैं उसका सामना करूंगा.
वायरल पोस्ट में क्या दिया संदेश
वायरल पोस्ट में शख्स लोगों से कहते फिर रहा है कि समस्याओं से भागना बंद करो, ऐसे ही जीते रहे और आगे बढ़ते रहे तो यकीन मानो सब अपने आप ठीक हो जाएगा. कुछ भी अलग करने की जरुरत नहीं है. राकेश का कहना है कि जिंदगी को सिर्फ पैसे से मत तोलो पैसा जरुरी है लेकिन जिंदगी में और भी बहुत कुछ जरुरी है. लोगों से कहते फिरते हैं कि जिंदगी का असली मकसद ढूंढ़ो, जो मन में आए उसे आजमाओ. अंत में हौसला देते हुए कहते हैं कि चलो मेरे साथ चलो, सामना करो. भागो मत छुपो मत. इस वीडियो ने सोशल मीडिया में लोगों का दिल जीत लिया है. कमेंट में तारीफों व दुआओं की बौछार लगने लगी है.
ये भी पढ़ेंः- Cyclone Alert: काल बना दित्वा चक्रवाती तूफान, 123 लोगों की गई जान, 44,000 लोग हुए बेघर