YouTube पर वायरल हुआ 140 साल लंबा वीडियो! रहस्य, इंटरनेट और डिजिटल प्रयोग की नई दुनिया

YouTube पर वायरल हुआ 140 साल लंबा वीडियो! रहस्य, इंटरनेट और डिजिटल प्रयोग की नई दुनिया

youtube पर वायरल हुआ 140 साल लंबा वीडियो रहस्य इंटरनेट और डिजिटल प्रयोग की नई दुनिया

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
इंटरनेट की दुनिया में हर दिन लाखों वीडियो अपलोड होते है गाने, फिल्में, व्लॉग्स और खबरें लेकिन हाल ही में YouTube पर एक वीडियो ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया. यह वीडियो लगभग 140 साल लंबा दिखता है और इसे देखकर कोई भी हैरान रह जाता हैं. वीडियो का कैप्शन, स्क्रीन टाइमस्टैम्प और चैनल की जानकारी इसे और रहस्यमय बनाती हैं.

वीडियो का रहस्य
इस वीडियो को देखकर लगता है कि यह असामान्य रूप से लंबा हैं. हालांकि, वास्तव में यह केवल 12 घंटे लंबा है, लेकिन थंबनेल और स्क्रीन पर दिखाई गई टाइमस्टैम्प ने इसे “140 साल लंबा” दर्शाया हैं/ वीडियो में कोई स्पष्ट कहानी, दृश्य या गाना नहीं हैं. केवल हल्के बदलते फ्रेम दिखाई देते है और आवाज भी अस्पष्ट हैं.

वीडियो कहां से आया?
वीडियो Shinywr नाम के चैनल से अपलोड किया गया हैं. चैनल की प्रोफाइल में उत्तर कोरिया का उल्लेख है, जो लोगों को और हैरान कर रहा है क्योंकि नॉर्थ कोरिया आमतौर पर खुला इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करता. चैनल पर पहले भी लंबे वीडियो अपलोड किए जा चुके है, कुछ सैकड़ों घंटे लंबे, जिससे लगता है कि यह कोई गलती नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया प्रयोग हैं.

सोशल मीडिया पर मची सनसनी
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने इसे खोलना, शेयर करना और कमेंट करना शुरू कर दिया. वीडियो के बारे में सवाल और चर्चाओं का सिलसिला सोशल मीडिया पर तेजी से चल रहा हैं. लोग पूछ रहे है कि वीडियो क्यों इतना लंबा दिख रहा है, इसमें कोई संदेश है या यह बस ध्यान खींचने का तरीका हैं.

कुछ डिजिटल एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह YouTube की प्रणाली को परखने का तरीका हो सकता हैं. इस तरह के वीडियो यह देखने के लिए बनते है कि सिस्टम लंबे वीडियो को कैसे दर्शाता है, सुझावों में कैसे दिखाता है और यूजर इंटरैक्शन को कैसे प्रभावित करता हैं. वहीं कुछ लोग इसे डिजिटल आर्ट का नया रूप मान रहे है, जहां रहस्य और अस्पष्टता ही दर्शकों को आकर्षित करती हैं.

क्यूरियोसिटी और ध्यान की राजनीति
इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में वही कंटेंट वायरल होता है जो अजीब, रहस्यमय या समझ से परे हो. यह वीडियो भी उसी सोच का हिस्सा लगता है- जितना अजीब, उतना वायरल. इसका मकसद शायद केवल लोगों का ध्यान खींचना और चर्चा पैदा करना हैं. YouTube के लिए भी यह सवाल खड़ा हो गया है कि ऐसे वीडियो प्लेटफॉर्म पर बने रहेंगे या नहीं. यदि यह स्वीकार हो गया, तो भविष्य में और भी अजीब, लंबा और रहस्यमय वीडियो देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़े: Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी.. कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? यहां एक क्लिक में दूर करें अपना कंफ्यूजन

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास