न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की शुभेन्दु अधिकारी सरकार में राज्य के अच्छे दिन आने लगे हैं. और इसकी शुरुआत भी घर-घर में शुभ अवसर पर होने वाले दही से हो रही है. क्योंकि भारत की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पाद कम्पनी अमूल यहां दुनिया की सबसे बड़ा दही प्लांट लगाने जा रही है, यह सिर्फ पश्चिम बंगाल के लिए ही नहीं बल्कि पूर्वी भारत के लिए सबसे बड़ा मार्केट तैयार करने की तैयारी है. अमूल कम्पनी ने इसके लिए 600 करोड़ रुपयों का दांव खेला है.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में अमूल 600 करोड़ रुपये की लागत से दुनिया का सबसे बड़ा दही बनाने वाला प्लांट बनाने जा रही है. हावड़ा के संकरैल फूड पार्क में बनने वाले इस प्लांट में हर दिन 10 लाख किलोग्राम दही, मिष्टी दोई, योगर्ट, लस्सी और छाछ बनाने तैयार होगा. बता दें कि इसकी नीच कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में रखी गयी थी, लेकिन इसकी शुरुआत अब होने जा रही है. जहां अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने इस प्रोजेक्ट को कन्फर्म किया है. हावड़ा फैसिलिटी सिर्फ एक दही प्लांट नहीं होगी, बल्कि एक पूरी तरह से इंटीग्रेटेड डेयरी कॉम्प्लेक्स होगी, जो रोज़ाना 15 लाख लीटर दूध प्रोसेस करने और आइसक्रीम, पनीर, घी, फ्लेवर्ड मिल्क और UHT मिल्क बनाने में सक्षम होगी.
पश्चिम बंगाल में गहरी हैं अमूल की जड़ें
बता दें कि अमूल पश्चिम बंगाल में फ्रेश मिल्क का सबसे बड़ा ब्रांड है. अमूल हर दिन राज्य में दस लाख लीटर से ज़्यादा दूध बेचती है. पहले से ही राज्य के 14 जिलों में मिल्क उत्पादन का बड़ा नेटवर्क बना हुआ है. पश्चिम बंगाल का डेयरी मार्केट 2024 में लगभग 89,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था और 2033 तक इसके सालाना 12 परसेंट से ज़्यादा बढ़ने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें: चुनाव बाद राज्यसभा में और मजबूत होगी बीजेपी, NDA की ताकत 150 के पार पहुंचाने की तैयारी, कांग्रेस के कई राज्य बने हैं चुनौती