नाना पाटेकर

आखिर क्यों रात के 11 बजे हुआ मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, बेटे ने बताई वजह 

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है. तो फिर अभिनेता का अंतिम संस्कार इतनी रात में क्यों किया गया.

By : Dipali Kumari
आखिर क्यों रात के 11 बजे हुआ मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, बेटे ने बताई वजह 

न्यूज़11 भारत 
एंटरटेनमेंट/डेस्क: 
मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. कल गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. अचानक आये इस खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया. गोवा में अभिनेता का निधन होने के बाद उन्हें कल देर शाम पुणे लाया गया. इसके बाद देर रात करीब 11 बजे पुणे स्थित उनके फार्महाउस  में उनका अंतिम संस्कार किया गया. 

सूर्यास्त के बाद नहीं होता है अंतिम संस्कार 

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है. तो फिर अभिनेता का अंतिम संस्कार इतनी रात में क्यों किया गया. अब यह सवाल लोगों के मन में उठ रहा है, कि आखिर सुबह तक का इंतजार क्यों नहीं किया गया. 
रात में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार करने के बाद बेटे मल्हार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि परिवार को उनका अंतिम संस्कार रात में ही करना पड़ा.

रात में क्यों हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार ?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार के बाद उनके बेटे मल्हार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कल सुबह गोवा में नाना पाटेकर का निधन हुआ था. परिवार को उम्मीद थी कि उनका पार्थिव शरीर समय से पुणे पहुंच जायेगा, लेकिन गोवा से पुणे शव आने में उम्मीद से ज्यादा वक्त लग गया. 
मल्हार ने बताया कि उनके पिता का निधन गुरुवार सुबह ही हो गया था. ऐसे में पहले ही काफी समय बीत चुका था. इसी वजह से परिवार ने रात में ही अंतिम संस्कार करने का फैसला किया. इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किए गया. 

कल सुबह गोवा में ली थी अंतिम सांस

बताते चलें  नाना पाटेकर ने कल गुरुवार सुबह गोवा स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली थी. बताया गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

इसे भी पढ़ें: जनवरी, 2027 तक टल सकती है UPI पर MDR की नई व्यवस्था! व्यापार जगत ने NPCI से मांगा थोड़ा समय


 

संबंधित सामग्री

रांची नगर आयुक्त ने एदलहातू, बड़गाईं और बूटी तालाब छठ घाटों का किया निरीक्षण

रांची नगर आयुक्त ने एदलहातू, बड़गाईं और बूटी तालाब छठ घाटों का किया निरीक्षण

नगर आयुक्त ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर अलग-अलग घाटों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया

11 November 2026

मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सरकारी रास्ते से श्राद्धस्थल तक अतिक्रमण का दावा

मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सरकारी रास्ते से श्राद्धस्थल तक अतिक्रमण का दावा

अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों के निशाने पर हैं।

11 November 2026
गिरफ्तार माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम की निशानदेही पर पलामू पुलिस ने की एसएलआर और 200 गोलियां बरामद

गिरफ्तार माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम की निशानदेही पर पलामू पुलिस ने की एसएलआर और 200 गोलियां बरामद

मुंबई से एटीएस ने किया था गिरफ्तार, 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव पर झारखंड और बिहार में दर्ज है 63 मामले<br/>

11 November 2026
गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026