नाना पाटेकर

नाना पाटेकर की मौत के पीछे क्या थी वजह? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानें कैसे गई दिग्गज अभिनेता की जान

नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अब यह साफ़ हो गया कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी या वजह कुछ और है.

By : Dipali Kumari
नाना पाटेकर की मौत के पीछे क्या थी वजह? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानें कैसे गई दिग्गज अभिनेता की जान

न्यूज़11 भारत 
एंटरटेनमेंट/डेस्क: 
8 अक्टूबर की सुबह मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की दुखद खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. किसी के लिए भी यह भरोसा कर पाना बहुत मुश्किल था कि अब दिग्गज अभिनेता हमारे बीच नहीं रहे. डॉक्टरों के मुताबिक नाना पाटेकर को  दिल का दौरा पड़ा था. उन्हें 45 मिनट तक सीपीआर दिया गया, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ. सुबह करीब 5:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

नाना पाटेकर की मौत के अगले ही दिन पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया. केस दर्ज होते ही लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि क्या अभिनेता की मौत के पीछे कोई गहरा रहस्य छुपा है? और अगर मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, तो फिर केस क्यों दर्ज किया गया. इसी बीच अब नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिससे तमाम अटकलों पर विराम लग गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ़ हो गया कि आखिर उनकी मौत वाकई दिल का दौरान पड़ने से हुई थी या वजह कुछ और ही है.  

नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत पूरी तरह नेचुरल है. रिपोर्ट में बताया गया कि नाना पाटेकर को दिल से जुड़ी पुरानी बीमारी थी. 7 अक्टूबर की रात उनके दिल की खून ले जाने वाली मुख्य नस में खून का एक थक्का (ब्लड क्लॉट) जम गया था. इसकी वजह से दिल तक खून का पहुंचना एकदम बंद हो गया और उन्हें बहुत भारी दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका दिल हमेशा के लिए रुक गया.

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों रात के 11 बजे हुआ मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, बेटे ने बताई वजह 


 

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026