न्यूज़11 भारत
मुंबई/डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क में फायरिंग हुई है. जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राईवर समेत कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. वहीं, मुंबई पुलिस ने कहा कि टाइगर श्रॉफ सेफ हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है. मामले की आगे की जांच चल रही है. अबतक गोलीबारी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. घटना के बाद मुंबई पुलिस रेस हो गयी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी ली है. लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित ने लिखा कि जय महाकाल... जय श्रीराम.... सभी भाइयों को राम राम... आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है. इसकी जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं. हमने इसको कॉल करके समझाया था. लेकिन इसे समझ नहीं आया.
Maharashtra | A firing incident has been reported under Juhu Police Station. Actor Tiger Shroff is safe and has not sustained any gunshot injuries. Further investigation is underway: Mumbai Police
— ANI (@ANI) October 18, 2026
खबर अपडेट की जा रही है...