न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अभी कुछ दिनों पहले मुम्बई में स्टार अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था, जिसके तार अंतरराष्ट्रीय गैंग्सटर ग्रुप से जुड़े थे, इस हमले का एक सिरा सुपर स्टार सलमान खान की ओर भी जाता दिखा. इस हमले की जांच मुम्बई पुलिस अभी कर ही रही है कि सदी के महानायक और अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ को बड़ी धमकी मिली है. ई-मेल के जरिए मिली इस धमकी में अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित आवास ‘जलसा’ को और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के आगामी होने वाले कॉन्सर्ट स्थल को बम से उड़ाने की बात कही गई है. इसके अलावा एक स्कूल को भी ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद मुम्बई पुलिस अलर्ट हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
मुम्बई पुलिस अधिकारियों ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, भरा ई-मेल मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और डिप्टी मेयर संजय घाडी को मिला है. सूचना मिलने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) मुख्यालय स्थित मेयर कार्यालय की एहतियातन तलाशी ली गई, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. मुम्बई पुलिस ने अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान का खुलासा करने साथ ईमेल संदेश की विश्वसनीयता की जांच शुरू कर दी है.
फिल्मी सितारों को क्या दी गई धमकी?
मेयर और डिप्टी मेयर को मिले ईमेल-संदेश में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित आवास ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके साथ 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स इलाके में दिलजीत दोसांझ के होने वाले कॉन्सर्ट के दौरान हमले की धमकी दी गई है. साथ ही एक स्कूल पर भी हमला करने की बात कही गई है. संदेश में खालिस्तान का उल्लेख भी किया गया है. जिन स्थानों पर हमले की बात कही गई है, मुम्बई पुलिस ने उन स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है और ई-मेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के कुसुम्बाहा में ग्रामीणों की बैठक में जावा फूल स्वयं सहायता समूह को बर्खास्त करने की उठी मांग