न्यूज़11 भारत
एंटरटेनमेंट/डेस्क: एक्टर टाइगर श्रॉफ पर कल रविवार देर शाम हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी राजस्थान के कोटा से हुई है. कोटा में रेलवे कॉलोनी थाना इलाके से आरोपियों को पकड़ा गया है. तीनो आरोपियों में एक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है.
बताते चलें कल 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ जुहू के फुटबॉल मैदान से निकलकर अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे. इस दौरना रस्ते में उनके फैंस की काफी भीड़ मौजूद थी. इसी भीड़ में दोनों हमलावर भी घुसे थे. जैसे ही एक्टर की गाड़ी करीब पहुंची हमलावरों ने मौका देखते ही गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. और मौके से फरार हो गए.
इस हमले में टाइगर तो बाल-बाल बचे, मगर उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया.