Sunday, Jul 20 2025 | Time 03:12 Hrs(IST)
क्राइम


जयमाला के दौरान दुल्हे ने सरेआम किया दुल्हन को किस्स, खड़ा हो गया विवाद बेरंग लौटी बारात

जयमाला के दौरान दुल्हे ने सरेआम किया दुल्हन को किस्स, खड़ा हो गया विवाद बेरंग लौटी बारात

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः- यूपी में शादी समारोह के दौरान दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने की खबर सामने आ रही है. दुल्हन के पक्ष वालों ने दूल्हे के साथ साथ पूरे बारातियों को जमकर पीटा. फिर दुल्हे पक्ष वालो ने भी जमकर पथराव शुरु कर दिया. बारात में अचानक से भगदड़ मचने के कारण आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई. बता दें थाना क्षेत्र हापुड़ के एक मोहल्ले में शादी का आयोजन था उसी दौरान दुल्हे ने स्टेज पर सबके सामने दुल्हन को किस कर लिया, दुल्हे के इसी हरकत से दुल्हन के पक्ष वाले भड़क गए. फिर दुल्हे सहित बारातियों की पिटाई कर दी. सूचना मिलने तक दोनों पक्षों में हुई मारपीट में घायल 6 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया. पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना की जानकारी लेते हुए दुल्हन के पिता ने बताया कि इनकी दो बेटियों की शादी थी बड़ी वाली बेटी की तो शादी सकुशल संपन्न हो गई वहीं छोटी बेटी के जयमाला के दौरान बवाल मच गया. दुल्हे के द्वारा जबरन किस करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और लोग भड़क गए. 

 


 

दोनों तरफ से विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि बात लाठी डंडा तक आ गई पथराव भी हो गया. इसमें दुल्हन के पिता समेत 6 लोग गंभीर लोग रुप से घायल हो गए. उस वक्त बारात भले लौट गई पर बाद में उसी लड़के से शादी संपन्न हुई.  इस मामलो को लेकर हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि विवाह समारोह के दौरान झगड़ा शुरु हुई. अभी तक तो फिलहाल किसी तरह की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है पर बहुत जल्द इसपे कारर्वाई की जाएगी. वैसे पुलिस ने मौके पर कुछ लोगों के उपर शांति भंग करने को लेकर चालान काटा है. 

 
अधिक खबरें
डबल मर्डर मामले में पांचवे आरोपी विनय कुमार उर्फ विनय साव पर आरोप गठित
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 1:01 PM

डबल मर्डर मामले में पांचवे आरोपी विनय कुमार उर्फ विनय साव पर आरोप गठित किया हैं. अपर न्याययुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की कोर्ट ने आरोप गठित किया हैं. 12 अगस्त से गवाह पेश करने का अभियोजन पक्ष को कोर्ट ने निर्देश दिया हैं.

रांची में नशा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 6:11 PM

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मोरहाबादी स्थित बाबू वाटिका के पास से ब्राउन शुगर का अवैध व्यापार कर रहे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

31 जुलाई को झारखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:00 AM

आगामी 31 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर आएंगी. राज्य सरकार को राष्ट्रपति भवन से सूचना भेज दी गई हैं. जिसके मुताबिक, एक अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी

होटल में छापेमारी, अवैध शराब 108 बोतल बियर के साथ संचालक गिरफ्तार
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 9:18 AM

पदमा ओपी थाना क्षेत्र के ग्रीन गार्डन होटल पदमा में अवैध रूप से शराब परोसने के गोरखधंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में थाना प्रभारी ने भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया.

ड्रग्स पर शिकंजा, रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तार
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 7:12 AM

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश कुमार सोय के नेतृत्व में चलाए गए एक ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला और एक नाबालिक भी शामिल हैं.