विकास कुमार/न्यूज11 भारत
रोहतास/डेस्क: डिहरी नगर थाना में एक महिला की हत्या का मामला दर्ज किया गया था महिला का शव एक लाल रंग के ट्रॉली बैग में मिला था, जिसे डिहरी रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पीछे फेंका गया था.
इस मामले में डिहरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 1 अतुलेश झा ने डिहरी नगर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि महिला के पति क्यामुद्दीन शेख को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में क्यामुद्दीन ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी.
पुलिस ने बताया कि क्यामुद्दीन ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या की और शव को ट्रॉली बैग में भरकर फेंक दिया. इस मामले में दो अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें इरफान आलम और राजु शेख मंसूरी शामिल हैं.
पुलिस के अनुसार, मृतिका की पहचान मैरून खातून उर्फ मैरून निशा के रूप में हुई है, जो डिहरी नगर थाना क्षेत्र के जक्की बिगहा की रहने वाली थी. उसके भाई मो० सरवर शेख उर्फ अली ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी.
पुलिस ने बताया कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेंगे. उन्होंने बताया कि इस मामले में एफएसएल की टीम ने भी जांच की है और आवश्यक साक्ष्य संग्रहित किए हैं.
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. क्यामुद्दीन शेख मंसूरी, पति मैरून खातून, जक्की बिगहा, डिहरी नगर, रोहतास
2. इरफान आलम (पूर्व में गिरफ्तार)
3. राजु शेख मंसूरी (पूर्व में गिरफ्तार)
यह भी पढ़ें: नवादा में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया