औरंगाबाद में घने जंगल से हथियार व विस्फोटक बरामद, एसएसबी–पुलिस का संयुक्त अभियान

औरंगाबाद में घने जंगल से हथियार व विस्फोटक बरामद, एसएसबी–पुलिस का संयुक्त अभियान

औरंगाबाद में घने जंगल से हथियार व विस्फोटक बरामद एसएसबी–पुलिस का संयुक्त अभियान

न्यूज11  भारत

औरंगाबाद/डेस्क: औरंगाबाद (बिहार). विश्वसनीय सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद जिले के झरना गांव स्थित घने जंगल क्षेत्र से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर 2025 को 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया के कमांडेंट श्री मधुकर अमिताभ को गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद उनके निर्देश पर ‘ए’ समवाय भलुआही (औरंगाबाद) के निरीक्षक (सामान्य) अजय कुमार के नेतृत्व में एसएसबी और ढिबरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया.

अभियान के दौरान जंगल से एक देसी कट्टा (दो हिस्सों में बट व बैरल), चार जिंदा कारतूस (केएफ 8 एमएम), छह डेटोनेटर और करीब 10 मीटर तार बरामद किया गया.

बरामद विस्फोटक सामग्री को क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी, गया के बम निरोधक दस्ते ने जिला पुलिस के सहयोग से मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया. वहीं देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस को विधिक कार्रवाई के लिए ढिबरा थाना, औरंगाबाद को सौंप दिया गया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार व विस्फोटक सामग्री किस उद्देश्य से जंगल में छिपाकर रखी गई थी.

यह भी पढ़ें:  शेरघाटी: नन्हकी आहर खुदाई में मनरेगा घोटाले की बू, बाहरी मजदूरों से कराया जा रहा काम

संबंधित सामग्री

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

झारखंड

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

झारखंड

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी 'झारखण्ड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025' को दी स्वीकृति

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के पिता का निधन, 92 वर्ष की आयु में लिया अंतिम सांस

झारखंड

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के पिता का निधन, 92 वर्ष की आयु में लिया अंतिम सांस