मेला देखने के बहाने दोस्त ने किया जानलेवा हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

मेला देखने के बहाने दोस्त ने किया जानलेवा हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

मेला देखने के बहाने दोस्त ने किया जानलेवा हमला युवक गंभीर रूप से घायल

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क: सहरसा जिले से दोस्ती को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के परसाहा गांव निवासी 22 वर्षीय सुमित कुमार को उसके ही दोस्तों ने मेला दिखाने के बहाने बुलाकर बेरहमी से पीट दिया. गंभीर रूप से घायल सुमित का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

घायल सुमित कुमार, पिता दुलांचन शर्मा, परबन्नी सहुरिया पंचायत संख्या 15 का निवासी है पीड़ित की मां अनिता देवी ने बताया कि उनके बेटे को उसके दोस्त नितिश और नीरज ने फोन कर रामपोखर में लगने वाले दीनाभद्री मेला देखने के लिए बुलाया था मेला देखने की बात कहकर सुमित घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा.

इसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि सुमित को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया है आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है. होश में आने के बाद सुमित ने बताया कि नितिश और नीरज ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर अचानक हमला किया और बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया.

घटना की सूचना बनमा ईटहरी थाना पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है.

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में फटका, ममता ने कांग्रेस का 'हाथ' फिर झटका

संबंधित सामग्री

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

झारखंड

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

झारखंड

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई