छपरा के छोटा तेलपा में अज्ञात अपराधकर्मियों ने व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, अपराधी मौके से फरार

छपरा के छोटा तेलपा में अज्ञात अपराधकर्मियों ने व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, अपराधी मौके से फरार

वारदात स्थल का एसएसपी सारण ने किया निरीक्षण

छपरा  के छोटा तेलपा में अज्ञात अपराधकर्मियों ने व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या अपराधी मौके से फरार

पवन कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

छपरा/डेस्क:  छपरा के नगर थानान्तर्गत छोटा तेलपा गांव में परशुराम राय के मकान के गेट पर रविवार को अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा अन्य वरीय अधिकारियों सहित घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के त्वरित उद्भेदन एवं अपराधकर्मियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है.

घटना की वैज्ञानिक जांच हेतु एफएसएल टीम तथा डॉग स्क्वॉड को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया है. इसके अतिरिक्त, आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधकर्मियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके. पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों की तलाश और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई भी जारी है.

सारण पुलिस अपराधकर्मियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पूर्ण तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है. अपराध में संलिप्त सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा तथा विधिसम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है.

यह भी पढ़ें: चक्रवात 'दित्वाह' का तमिलनाडु में कहर शुरू, 3 की मौत; सैकड़ों जानवर मरे, कई घरों को भारी क्षति

संबंधित सामग्री

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

बिहार

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन,  2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

झारखंड

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन, 2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

झारखंड

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

मोहम्मद शकीर नामक संवेदक ने लगायी सबसे बड़ी बोली

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

बिहार

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, तीन अलग-अलग छापेमारी में वाहन जब्त

झारखंड

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, तीन अलग-अलग छापेमारी में वाहन जब्त

बालू घाट जाने वाले मार्ग को किया अवरुद्ध