घर बुलाकर दो प्रॉपर्टी डीलरों की गोली मारकर हत्या, दोनों के शरीर पर पांच से सात गोलियों के निशान

घर बुलाकर दो प्रॉपर्टी डीलरों की गोली मारकर हत्या, दोनों के शरीर पर पांच से सात गोलियों के निशान

घर बुलाकर दो प्रॉपर्टी डीलरों की गोली मारकर हत्या दोनों के शरीर पर पांच से सात गोलियों के निशान

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

 रोहतास/डेस्क: रोहतास जिले में रविवार की शाम एक जमीन विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया गांव की बताई जाती है और गांव में फिलहाल तनाव का माहौल है. मृतकों की पहचान तिलौथू के उचैला गांव निवासी 45 वर्षीय रुपेश सिंह एवं तिलौथू निवासी विनय प्रजापति के रूप में हुई है.

पंचायती के दौरान चली गोली

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बीच पंचायती चल रही थी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गरमा गरम बहस हुई और फिर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को गोली मार दी, जिससे दोनों लोगों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई. इनके शरीर पर क्रमशः पांच व सात गोलियों के निशान मिले हैं.

दोनों मृतक प्रॉपर्टी डीलर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मृतक प्रॉपर्टी डीलर बताए जाते हैं. मृतक के परिजनों के अनुसार डुमरिया गांव निवासी पप्पू सिंह ने दोनों लोगों को एक जमीन के मामले में फोन करके गांव बुलाया था, जहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि परिजनों ने किसी भी पूर्व के विवाद से इनकार किया है.

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी 

वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रोहतास एसपी रौशन कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए. उनके साथ सासाराम मुफस्सिल थाने एवं आसपास के कई थानों की पुलिस भी मौजूद है और गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. एसपी ने बताया कि एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है और पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है.

पप्पू सिंह का आपराधिक इतिहास 

मामले में रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि डुमरिया गांव में पप्पू सिंह नामक एक व्यक्ति द्वारा दो प्रॉपर्टी डीलरों की गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आई है, जिसकी जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि पप्पू सिंह का आपराधिक इतिहास है और दोनों लोग जिस वाहन से गांव गए थे, उसी वाहन से दोनों का शव प्राप्त हुआ है. एसपी के अनुसार पुलिस हर बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और आरोपी पप्पू सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

यह भी पढ़ें: शारदा संगीतालय में विद्या,बुद्धि, कला एवं संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से संपन्न

संबंधित सामग्री

हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल

झारखंड

हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

झारखंड

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण