भागलपुर की दो नाबालिग छात्राएं लापता, किडनी रैकेट का साया! पुराना अपहरण कांड बना बड़ा सुराग

By : News11 Bharat
भागलपुर की दो नाबालिग छात्राएं लापता, किडनी रैकेट का साया! पुराना अपहरण कांड बना बड़ा सुराग

शंभु भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर से एक खबर जिसने हर मां-बाप की नींद उड़ा दी है स्कूल गईं दो नाबालिग छात्राएं और फिर वापस नहीं लौटीं न कोई सुराग, न कोई कॉल अब इस रहस्यमयी गुमशुदगी में एक पुराने किडनी रैकेट कांड की एंट्री ने पुलिस और परिजनों दोनों की चिंता बढ़ा दी है

बबरगंज थाना क्षेत्र से लापता हुई जिया और सोनाक्षी मिरजानहाट स्थित सरयू देवी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्राएं हैं पिछले 9 दिनों से दोनों बेटियों का कोई पता नहीं इसी बीच पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है सितंबर 2025 यही स्कूल एक और छात्रा खुशी शर्मा जिसका अपहरण उसकी ही सहेली ने साजिश रचकर करवाया था आरोप है कि खुशी को बहला-फुसलाकर भागलपुर जंक्शन लाया गया जहां उसे एक महिला के हवाले कर दिया गया

नशीला पदार्थ, बेहोशी और फिर यूपी ले जाकर किडनी बेचने की कोशिश मारपीट और धमकियां शोर मचाया तो किडनी बेच देंगे किसी तरह जान बचाकर खुशी पटना पहुंची और परिवार तक लौटी अब उसी पुराने कांड की परछाईं जिया और सोनाक्षी की गुमशुदगी पर पड़ती दिख रही है
पुलिस ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा सोहाना से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. बाद में पुलिस सोहाना को बबरगंज थाना ले गई

इसी दौरान सोनाक्षी की मां रेणु देवी का आरोप थाना प्रभारी ने धमकाया कहा ज्यादा बोलोगी तो मार देंगे परिवार का दर्द, पुलिस पर सवाल लापता छात्राओं के परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं परिवार का कहना है अगर पुलिस समय पर मदद करती तो आज हमारी बेटी घर में होती वहीं हिरासत में ली गई छात्रा के पिता प्रदीप शर्मा ने साफ कहा मेरी बेटी निर्दोष है उसे फंसाया जा रहा है.स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद गुलाम ने कहा हमारी छात्राएं हैं बस सुरक्षित वापस आ जाएं इसके लिए पूरी स्कूल प्रार्थना कर रही है क्लोजिंग सवाल आज भी वही है भागलपुर की जिया और सोनाक्षी कहां हैं क्या कोई बड़ा गिरोह इनके पीछे है और क्या मासूम बेटियां अब भी सुरक्षित हैं जवाब ढूंढ रही है पुलिस और टकटकी लगाए बैठा है पूरा शहर.

यह भी पढ़ें: गोपालगंज: प्रधान लिपिक की सड़क हादसे में मौत, नमाज़ के लिए जाते समय बंजारी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

संबंधित सामग्री

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

पूरे परिसर व क्लास रूप का निरीक्षण कर छात्राओं से सीधा संवाद कर वोटर कार्ड आदि से संबंधित प्रश्नोत्तरी की व सही जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC CGL की परीक्षा को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया और उनकी ओर से बहस पूरी कर ली गई.

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

मौके से कुल 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, वहीं 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया.

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

जिला त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के लिए एक अति महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सतर्क रहने की अपील की है

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग में विगत 10 वर्षों के वित्तीय आवंटन, व्यय तथा खरीद संबंधी अनियमितताओं की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जा