3 साल में 3 शादियां, 2 बीवियां जब पहुंचीं थाने तो खुला राज, गोपालगंज का 'कृष्ण कन्हैया' गिरफ्तार

By : News11 Bharat
3 साल में 3 शादियां, 2 बीवियां जब पहुंचीं थाने तो खुला राज, गोपालगंज का 'कृष्ण कन्हैया' गिरफ्तार

नमो नारायण मिश्र/न्यूज11  भारत

गोपालगंज/डेस्क:  गोपालगंज से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस बल्कि पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है. 3 साल में 3 शादियां और 2 बीवियां व 2 बच्चे और तीनों पत्नियां एक-दूसरे से पूरी तरह अनजान. जब सच्चाई सामने आई, तो मामला सीधे थाने तक पहुंच गया और अब आरोपी पति सलाखों के पीछे है. यह पूरा मामला है गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समईल गांव का. आरोप है कि इसी गांव के रहने वाले पिंटू बरनवाल ने बिना तलाक दिए एक के बाद एक तीन शादियां कर लीं. पहली शादी वर्ष 2022 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई. पहली पत्नी खुशबू कुमारी उर्फ अमृता का आरोप है कि शादी में उसके पिता ने 20 ग्राम सोना, कई तोला चांदी और करीब 3 लाख रुपये नकद दिए थे. इसके बावजूद पति लगातार 5 लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा.

पहली पत्नी के गंभीर आरोप

खुशबू ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी की पहली रात ही उसके पति ने जबरन संबंध बनाते हुए उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश की. इस मामले को लेकर उसने मीरगंज थाने में दहेज उत्पीड़न और जबरन संबंध बनाने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई. दूसरी शादी, दूसरा धोखा, वहीं दूसरी पत्नी गुड़िया कुमारी, जो कि सीवान जिले के गोरिया कोठी की रहने वाली हैं, का कहना है कि उनकी शादी अप्रैल 2024 में पिंटू बरनवाल से हुई थी. शादी के समय उन्हें यह बिल्कुल जानकारी नहीं दी गई थी कि पिंटू पहले से शादीशुदा है. कुछ समय बाद जब गुड़िया को सच्चाई का पता चला, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. गुड़िया का आरोप है कि बिना तलाक दिए ही पिंटू ने तीसरी शादी भी कर ली.

तीसरी शादी और बच्चा

पहली पत्नी खुशबू का दावा है कि पिंटू ने सारण जिले की एक युवती से तीसरी शादी कर ली है, जो अब उसके बच्चे की मां भी बन चुकी है. हैरानी की बात यह है कि तीसरी पत्नी को भी पिंटू की पहली और दूसरी शादी की कोई जानकारी नहीं दी गई थी.

थाने पहुंचीं दो बीवियां, मचा हड़कंप 

दोनों पत्नियों की लिखित शिकायत के बाद मीरगंज थाना पुलिस हरकत में आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति पिंटू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

आरोपी पति का अजीब तर्क

गिरफ्तारी के बाद पिंटू बरनवाल ने जो दलील दी, उसने सबको हैरान कर दिया. उसका कहना है कि “शादी करना उसकी मजबूरी थी. उसे एक महिला में जो गुण चाहिए थे, वो नहीं मिले, इसलिए उसने दूसरी और तीसरी शादी की.” पिंटू का यह भी दावा है कि उसने बिना दहेज के शादियां कीं और उसकी दोनों पत्नियां झूठे आरोप लगा रही हैं. इतना ही नहीं, उसने उल्टा आरोप लगाया कि उसकी पत्नियां उस पर चाकू से हमला करती थीं और उसकी मां के लिए खाना तक नहीं बनाती थीं.

पुलिस का पक्ष

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. दहेज उत्पीड़न, बिना तलाक दूसरी और तीसरी शादी, जबरन संबंध बनाने जैसे गंभीर आरोपों की कानूनी पड़ताल की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल, यह मामला रिश्तों में भरोसे, कानून की अनदेखी और महिलाओं के अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करता है. अब सभी की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं कि आखिर तीन शादियों और गंभीर आरोपों के इस मामले में न्याय का पलड़ा किस ओर झुकता है.

यह भी पढ़ें: अररिया पुलिस ने 280 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का शक

संबंधित सामग्री

राशन दुकान लूट की साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार; 2 फरार

राशन दुकान लूट की साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार; 2 फरार

5-6 हथियारबंद अपराधियों ने महुलपहाड़ी स्थित राशन दुकान में लूट की कोशिश की, मामले में पाकुड़िया थाने में केस दर्ज किया गया

चाईबासा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ऑटो ने साइकिल को मारी टक्कर, मां की दर्दनाक मौत, बेटी की हालत नाजुक

चाईबासा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ऑटो ने साइकिल को मारी टक्कर, मां की दर्दनाक मौत, बेटी की हालत नाजुक

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया

गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली, दबोचे तीन अपराधी

गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली, दबोचे तीन अपराधी

गूगल पर विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों, ई-पेमेंट कंपनियों और उपभोक्ता सामग्री कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर के रूप में फर्जी नंबरों से करते थे ठगी

48 घंटे से लापता 48 वर्षीय जनार्दन चौधरी का पोखरापार में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

48 घंटे से लापता 48 वर्षीय जनार्दन चौधरी का पोखरापार में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने बुधवार की शाम पाण्डु थाना में उनकी गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया

हत्या के इरादे से हथियार लेकर पहुंचे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

हत्या के इरादे से हथियार लेकर पहुंचे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

रांची के कांके थाना क्षेत्र में हत्या के इरादे से हथियार लेकर पहुंचे आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 7.65 एमएम की देसी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद की