भागलपुर में टंकी से मिले युवक की मौत का राज गहराया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात आई सामने

By : News11 Bharat
भागलपुर में टंकी से मिले युवक की मौत का राज गहराया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात आई सामने

शम्भू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक मोहल्ले में 28 दिसंबर की सुबह पानी की टंकी से नीरज कुमार उर्फ रॉकी का शव बरामद होने के बाद यह मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. शुरुआती तौर पर नीरज की मौत पानी की टंकी में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ इस घटना ने नया मोड़ ले लिया है.

घटना के बाद से ही पुलिस हर बिंदु पर गहन जांच में जुटी हुई थी. अगले दिन घटनास्थल की जांच एफएसएल की टीम द्वारा भी की गई जहां से अहम साक्ष्य जुटाए गए. इसी बीच आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नीरज की मौत को हत्या बताया गया है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत और सिटी डीएसपी अजय चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच की.

अधिकारियों ने घटनास्थल से जुड़े हर पहलू को गंभीरता से परखा इस मामले को लेकर सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि पुलिस की टीम सभी एंगल से जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. बता दें कि नीरज अपने घर में अपनी वृद्ध मां के साथ अकेले रहता था, जबकि उसका भाई अमेरिका में नौकरी करता है भाई के विदेश से लौटने के बाद करीब 48 घंटे बाद नीरज का दाहसंस्कार किया गया फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारौ की तलाश में जुटी हुई.

यह भी पढ़ें: नववर्ष पर महाबोधि मंदिर में सुरक्षा अलर्ट, तीन दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

संबंधित सामग्री

SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप-सह-चुनावी पाठशाला, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची में त्रुटि सुधार पर जोर

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद आरोपी शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई, कंदरबेरा चौक से बालू लदा आईसर वाहन जब्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई, कंदरबेरा चौक से बालू लदा आईसर वाहन जब्त

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी परिस्थिति में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

देवघर में शौर्य संपर्क मेला का शुभारंभ, भारत के वीर सैनिकों और उनके परिवारों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण 

देवघर में शौर्य संपर्क मेला का शुभारंभ, भारत के वीर सैनिकों और उनके परिवारों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण 

भारतीय सेना के ट्रिनिटी एरिया के तत्वावधान में झारखंड एवं बिहार सब एरिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय शौर्य संपर्क मेला का झारखंड के देवघर में शुभारंभ हुआ.

UP Rajya Sabha Election: सपा से धनराज परिमल नाथवानी और BJP से श्रुति गंगवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

UP Rajya Sabha Election: सपा से धनराज परिमल नाथवानी और BJP से श्रुति गंगवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश में सपा से धनराज परिमल नाथवानी और भाजपा से श्रुति गंगवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं.