इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत
सहरसा/डेस्क: सहरसा जिले में एक बार फिर कुख्यात कोढ़ा गैंग के सक्रिय होने की खबर से हड़कंप मच गया है. आम लोगों की सतर्कता और सहयोग से सहरसा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंग के सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
यह गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत वंफर चौक से की गई है. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अपराधी कटिहार जिले के जुराव गंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं. आरोपियों के पास से एक अपाचे बाइक भी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने में किया जा रहा था.पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद कई पुराने मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है. वहीं, इस गिरोह का एक अन्य सदस्य मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
सहरसा पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे गैंग के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा. इस कार्रवाई से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है. हालांकि अधिकारिक पुष्टी पूरे मामले की जानकारी जांच पड़ता ल के बाद ही दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: चंदवा में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती धूमधाम के साथ बनाई गई