न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: उत्पाद विभाग की टीम ने पटना के रामकृष्णा नगर इलाके के एक मकान मे छापेमारी कर नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. जहाँ शराब कारोबारी द्वारा ब्रांडेड कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट अंग्रेजी शराब बना रहे थे. टीम ने छापेमारी के दौरान नकली शराब बनाने के लिए स्प्रिट, स्टिकर, शराब नापने और बनाने वाली मशीन समेत बोतल रैपर और बार कोड स्टिकर बरमाद किया. , बही छापेमारी के दौरान इस करोबार से जुड़े लोग फरार हो गए. टीम के अधिकारी ने बताया की नकली शाराब को नये वर्ष मे खपाने की तैयारी मे जुटे थे. इस जहरीली शराब के सेवन से मौत होने की संभावना बनी हुई थी. फिलहाल नकली बनाने वाले करोबारी के बारे मे जानकारी जुटाने मे लग गई है.
यह भी पढ़ें: मुंगेर पहुंचे बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, शक्तिपीठ चंडिका स्थान सहित ऐतिहासिक स्थलों का किया दर्शन