दिवाकर कुमार/न्यूज11 भारत
मुंगेर/डेस्क: वासुदेवपुर थाना की पुलिस ने आईटीसी ब्रांड के सिगरेट विल्स और गोल्ड फ्लैक का सामान जब्त करते हुए इस धंधे से जुड़े 03 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में नयागांव निवासी मो.अकबर, उसका भाई मो.तौफिक और नयागांव का ही मो.मुफीद शामिल है. नकली सिगरेट के कारोबार से ठेकेदार मो.अकबर लाखों रुपया की अवैध सम्पत्ति अर्जित किया था. पुलिस ने उसके गोदाम से लाखों रुपए के सिगरेट के रॉ मटेरियल के साथ 85 लाख 50 हजार रुपया नगद के साथ मोबाइल और बाइक बरामद किया है. मो.अकबर आईटीसी का ठेकेदार था, जिसे आईटीसी के वेस्ट मटेरियल को डिस्पोज करने का ठेका मिला था. पुलिस के अनुसंधान में इस बात का खुलासा हुआ है कि आईटीसी का ठेकेदार मो.अकबर ही वेस्ट मटेरियल की आड़ में सिगरेट का रॉ मटेरियल चोरी से आईटीसी फैक्ट्री से निकलता था. सिगरेट के रॉ मटेरियल को नयागांव स्थित अपने घरनुमा गोदाम में स्टोर कर रखता था. रॉ मटेरियल को मो.अकबर का भाई मो.तौफिक अपने सहयोगी मो.मुफीद के सहयोग से बिहार के कई जिलों के अलावा दूसरे राज्यों में पहुंचाने का काम करता था. जहां चोरी के रॉ मटेरियल से आईटीसी ब्रांड का नकली सिगरेट तैयार होता है. एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि प्रारंभिक अनुसंधान में धंधेबाज के नेटवर्क का बिहार के मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पटना के अलावा उड़ीसा तक लिंक मिला है. नकली सिगरेट के धंधे में शामिल सिण्डिकेट के 10 लोगों की पहचान अब तक हुई पूछताछ में हो चुकी है. पुलिस इस मामले में और पुख्ता सबूत जुटा रही है. शीघ्र ही छापेमारी कर सिण्डिकेट में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: शहीद निर्मल महतो की जयंती मनाई गई, आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि